Home » टॉप स्टोरी » ममता के ‘सबसे भरोसेमंद साथी’ से बंगाल के CM तक: कैसे सुवेन्दु अधिकारी ने बदल दी पश्चिम बंगाल की राजनीति

ममता के ‘सबसे भरोसेमंद साथी’ से बंगाल के CM तक: कैसे सुवेन्दु अधिकारी ने बदल दी पश्चिम बंगाल की राजनीति

-TMC से BJP तक… सुवेन्दु अधिकारी ने पलट दी बंगाल की राजनीति

 

कोलकाता। सुवेन्दु अधिकारी Suvendu Adhikari अब पश्चिम बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में जश्न मनाया। कई जिलों में मिठाइयां बांटी गईं और विजय जुलूस निकाले गए।

 

यह भी देखें:  गहलोत का डबल अटैक! दीदी पर भ्रष्टाचार के वार, मोदी सरकार पर ‘वॉशिंग मशीन’ तंज

 

बंगाल की सत्ता में बड़ा बदलाव

कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से सुवेन्दु अधिकारी के नाम का समर्थन किया। अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने “परिवर्तन, विकास और सुशासन” के लिए भाजपा को जनादेश दिया है और सुवेन्दु अधिकारी इस जनादेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। घोषणा होते ही पूरा सभागार “जय श्रीराम” और भाजपा के नारों से गूंज उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे “नए बंगाल” की शुरुआत बताया। भाजपा नेतृत्व अब बंगाल में उद्योग, निवेश, रोजगार और कानून व्यवस्था को मुख्य एजेंडा बनाकर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

 

यह भी देखें: “बंगाल चुनाव पर गहलोत का बड़ा हमला: ‘हथकंडों का खेल, EC पर गंभीर आरोप-ये लोकतंत्र नहीं, साजिश

 

ममता के करीबी से सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी तक

सुवेन्दु अधिकारी कभी ममता बनर्जी Mamata Banerjee के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे। वे तृणमूल कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल थे। नंदीग्राम आंदोलन से लेकर ग्रामीण बंगाल में टीएमसी का जनाधार बढ़ाने तक सुवेन्दु की बड़ी भूमिका रही। लेकिन 2021 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उस समय इसे बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था। भाजपा ने सुवेन्दु को सीधे ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर और नंदीग्राम की राजनीति का चेहरा बनाया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले पांच वर्षों में सुवेन्दु अधिकारी ने भाजपा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया और टीएमसी के खिलाफ एक मजबूत हिंदुत्व और राष्ट्रवाद आधारित राजनीतिक नैरेटिव तैयार किया। यही रणनीति भाजपा को ऐतिहासिक जीत तक ले गई।

 

ममता और सुवेन्दु में एक और समानता

बंगाल की राजनीति में एक दिलचस्प समानता यह भी है कि ममता बनर्जी और सुवेन्दु अधिकारी दोनों अविवाहित हैं। सुवेन्दु अधिकारी ने सार्वजनिक जीवन को ही अपना परिवार माना। बताया जा रहा है कि सुवेन्दु अधिकारी का राजनीतिक सफर 1987 में छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वे स्वतंत्रता सेनानी अजय मुखर्जी Ajay Mukherjee, सतीश सामंत और सुशील धारा से गहरे प्रभावित रहे। इन नेताओं ने अविवाहित रहकर सार्वजनिक जीवन को समर्पित किया था। सुवेन्दु ने भी उसी रास्ते को अपनाने का फैसला किया।

 

बंगाल के पांचवें अविवाहित मुख्यमंत्री

सुवेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के ऐसे पांचवें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जिन्होंने शादी नहीं की। उनसे पहले भी कई बड़े नेता अविवाहित रहते हुए बंगाल की राजनीति का नेतृत्व कर चुके हैं।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय- पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध चिकित्सक
प्रफुल्ल चंद्र सेन – गांधीवादी विचारधारा के प्रमुख नेता
अजय मुखर्जी- सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध
ममता बनर्जी- बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री
अब इस सूची में सुवेन्दु अधिकारी का नाम भी जुड़ गया है।

 

भाजपा के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती क्या?

राजनीतिक तौर पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है, लेकिन असली चुनौती अब सरकार चलाने की होगी। बंगाल लंबे समय से राजनीतिक हिंसा, बेरोजगारी, उद्योगों के पलायन और प्रशासनिक विवादों से जूझता रहा है। भाजपा नेतृत्व सुवेन्दु अधिकारी को एक आक्रामक, लेकिन संगठनात्मक रूप से मजबूत नेता के रूप में देखता है। पार्टी को उम्मीद है कि वे बंगाल में भाजपा के वैचारिक विस्तार के साथ-साथ प्रशासनिक बदलाव भी ला पाएंगे।

 

आज राज्यपाल से मुलाकात, कल शपथ

सूत्रों के अनुसार सुवेन्दु अधिकारी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिज परेड ग्राउंड Brigade Parade Ground में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Narendra Modi, अमित शाह और NDA के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x