जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर जयपुर में सियासी पारा हाई हो चुका है। कांग्रेस ने भी चुनाव की बिसात बिछाते हुए साफ कर दिया है कि इस बार जयपुर नगर निगम में उसका बोर्ड बनेगा। जयपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा ठोकते हुए कहा कि कांग्रेस 150 में से 100 सीटों पर झंडा गाड़ेगी और शहर को युवा मेयर देगी।
यह भी देखें: रीट पेपरलीक के तार ’10 जनपथ’ तक! किरोड़ी का अमित शाह को धमाकेदार खत
‘कार की जगह नाव खरीद ले इंसान, भाजपा पर तीखा हमला’
भाजपा के शासन पर हमला बोलते हुए सुनील शर्मा ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने जयपुर की हालत ऐसी कर दी है कि इंसान सोच रहा है कार की जगह नाव खरीद ले।” उन्होंने कहा कि जयपुर एक विश्व धरोहर शहर #World Heritage City है, लेकिन सड़कों की बदहाली, चरमराई सफाई व्यवस्था और जलभराव के चलते इसकी खूबसूरती पर दाग लग चुका है। कांग्रेस सत्ता में आई तो जयपुर के ऐतिहासिक स्वरूप और वैभव को वापस लौटाया जाएगा।
यह भी देखें: डोटासरा पर किरोड़ी का सबसे बड़ा वार! ‘फर्जी OBC सर्टिफिकेट से परिवार को बनवाया RAS’, FIR की मांग से सियासी भूचाल
कांग्रेस के 5 बड़े मास्टरस्ट्रोक
50% टिकट युवाओं के नाम: कांग्रेस इस बार 50 साल से कम उम्र के युवाओं को 50% टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी।
नो दल बदलू पॉलिसी: पार्टी बदलकर आने वालों को कोई टिकट नहीं मिलेगा। जिन्होंने सालों से झंडा उठाया है, उन कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी।
सफारिश नहीं, रिपोर्ट कार्ड से फैसला: किसी नेता के दबाव में टिकट नहीं बंटेगा। पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड बनेगा, जिसका काम दिखेगा, वही मैदान में उतरेगा।
स्क्रीनिंग कमेटी करेगी अंतिम चयन: जिताऊ और जनता के बीच सक्रिय रहने वाले चेहरों का चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी करेगी।
चौराहों पर दिखेगा विजन: विशेषज्ञों द्वारा तैयार घोषणा पत्र केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शित किया जाएगा।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com






