Home » क्राइम » NOC के नाम पर रिश्वत का खेल, ACB के जाल में फंसा PWD का इंजीनियर

NOC के नाम पर रिश्वत का खेल, ACB के जाल में फंसा PWD का इंजीनियर

-अलवर में ACB की बड़ी कार्रवाई: एलओआई के बाद भी NOC के लिए मांगें 40 हजार

अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने अधिशाषी अभियंता (टीए) कृष्ण अवतार गुप्ता को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी गोविन्द गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई के पुत्र के नाम पर एचपीसीएल का पेट्रोल पंप लगाने के लिए लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित स्टेट हाईवे-44 पर ग्राम बरखेड़ा में एलओआई (Letter of Intent) जारी हो चुका है। लेकिन पेट्रोल पंप के लिए जरूरी NOC जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी ने 40,000 रुपए की रिश्वत मांगकर परिवादी को लगातार परेशान किया।

 

सत्यापन में खुला खेल

एसीबी ने 1 मई 2026 को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें सामने आया कि आरोपी पहले ही 10,000 रुपए ले चुका था और बाकी 25,000 रुपये की मांग कर रहा था।

 

यह भी देखें: 5 से 7.5 लाख में सेट हो रही थी सरकारी नौकरी, SOG ने खोली ‘डमी कैंडिडेट’ माफिया की पोल

 

ट्रैप ऑपरेशन में धरा गया

उप महानिरीक्षक पुलिस (चतुर्थ) भुवन भूषण के सुपरविजन में एसीबी टीम ने जाल बिछाया। एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान (उप अधीक्षक) के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस.परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

बड़ा सवाल

सरकारी योजनाओं और निवेश को बढ़ावा देने की बात करने वाले विभागों में ही अगर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी हो, तो आम आदमी और निवेशकों का भरोसा कैसे कायम रहेगा?

 

यह भी देखें: खाकी बनी तस्कर! स्मैक केस में कांस्टेबल नौकरी से बाहर

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x