-जयपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: भारी मात्रा में कोकीन और MD ड्रग बरामद
जयपुर। जयपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल Sachin Mittal के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर कमिश्नरेट की टीम ने एक नाइजीरियन नागरिक को भारी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन (MD) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश Om Prakash के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव नैन Sanjeev Nain के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई को C.S.T. कमिश्नरेट जयपुर और शिप्रा पथ पुलिस स्टेशन Shipra Path Police Station की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
होटल के बाहर दबोचा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि मानसरोवर स्थित एस.एफ.एस. में होटल गंगा श्रेय इन Ganga Shrey Inn के बाहर एक विदेशी नागरिक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और उसके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक तोचुकवू डेविड TOCHUKWU DAVID को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद हुई।
यह भी देखें: राजस्थान में गैंगस्टर सिंडिकेट एक्टिव! ATS ने मोंटी को दबोचा, पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच
करोड़ों के ड्रग्स मिलने की आशंका

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 102 ग्राम कोकीन और 17 ग्राम मेथामफेटामाइन (MD) बरामद की गई है। बरामद कोकीन की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है, जिसके चलते आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी जयपुर सहित अन्य शहरों में सक्रिय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से जयपुर में रह रहा था और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे।
यह भी देखें: आतंकी नेटवर्क का डिजिटल चेहरा बेनकाब, पाकिस्तान को भेजा BSF चौकी का Video, बम ब्लास्ट की साजिश
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े तार तलाश रही पुलिस
सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी के मोबाइल, संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से तो नहीं जुड़े हैं। जयपुर पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






