Home » राजस्थान » जयपुर में मेट्रो का मेगा धमाका, फेज-2 को हरी झंडी, 918 करोड़ का काम शुरू, शहर बदलेगा रफ्तार

जयपुर में मेट्रो का मेगा धमाका, फेज-2 को हरी झंडी, 918 करोड़ का काम शुरू, शहर बदलेगा रफ्तार

-CM भजनलाल का बड़ा ऐलान: जयपुर मेट्रो फेज-2 पर तेजी, 12KM कॉरिडोर का काम शुरू

जयपुर। राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JMRC) ने 918.04 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशनों के डिजाइन व निर्माण के लिए एलओए (स्वीकृति पत्र) जारी कर दिया है।

 

41 किलोमीटर प्रोजेक्ट बना फोकस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुल 41 किलोमीटर लंबी परियोजना के शेष 29 किलोमीटर हिस्से के लिए भी जल्द निविदाएं जारी की जाएं, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो।

 

प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक बनेगा कॉरिडोर

फेज-2 के पहले पैकेज के तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक करीब 12 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस रूट पर प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, JECC, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गोशाला सहित कुल 10 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे।

 

यह भी देखें: बुद्ध पूर्णिमा पर ‘जंगल का महाकाउंट’: 24 घंटे में गिने जाएंगे बाघ-लेपर्ड, 2685 वाटर होल्स पर तैनात टीम

 

डिपो कनेक्टिविटी के लिए स्पर लाइन भी बनेगी

परियोजना के तहत मेट्रो डिपो तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए स्पर लाइन का निर्माण भी इसी पैकेज में शामिल किया गया है। इससे संचालन और रखरखाव व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

 

केंद्र मेहरबान, किए 13 हजार करोड़ मंजूर

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 13,037.66 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इसे प्राथमिकता में रखते हुए मेट्रो का काम शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

 

यह भी देखें: “7 हजार में कैसे जिए मजदूर?” मजदूर दिवस से पहले गहलोत का भजनलाल सरकार पर वार

 

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मेट्रो फेज-2 के शुरू होने से जयपुर के दक्षिणी और विकसित हो रहे क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, सफर आसान होगा और शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x