-आस्था के साथ लापरवाही नहीं, वरना चारधाम यात्रा ले सकती है “बड़ी परीक्षा”
जयपुर। प्रदेश से चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए मेडिकल विभाग ने सख्त हैल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर तैयारी अधूरी है, तो ये यात्रा जोखिम भरी साबित हो सकती है। निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने दो टूक कहा है कि उच्च हिमालयी इलाकों में ठंड, कम ऑक्सीजन, तेज अल्ट्रा वायलेट रेडिएशन और कम हवा का दबाव सीधे सेहत पर हमला करते हैं। ऐसे हालात में जरा सी लापरवाही जानलेवा बन सकती है। आपको बता दें कि अगर डॉक्टर मना करें, तो यात्रा बिल्कुल न करें। जिद यहां भारी पड़ सकती है।
यात्रियों के लिए ये दिए सख्त निर्देश
– बिना तैयारी के यात्रा पर निकलना खतरे से खाली नहीं
– कम से कम 7 दिन का प्लान बनाएं, शरीर को एडजस्ट होने का समय दें
– हर घंटे ट्रेकिंग के बाद ब्रेक जरूरी, वरना शरीर जवाब दे सकता है
– रोजाना सांस के व्यायाम और वॉक को अनिवार्य बताया गया
यह भी देखें: चलती ट्रेन में थम रही थीं मासूम की सांसें…मां-बाप की आंखों में डर, रेलवे टीम ने बचाया नन्हा धर्मवीर
बीमार और बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में
हृदय रोग, अस्थमा, हाई BP, डायबिटीज या ज्यादा वजन वाले लोगों को खास चेतावनी दी गई है। ऐसे लोग बिना मेडिकल जांच यात्रा पर ना निकलें। डॉक्टर की अनुमति के बिना आगे बढ़ना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।
क्या रखें साथ?
गर्म कपड़े, रेनकोट, छाता, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और जरूरी दवाएं अपने साथ रखें। इनके बिना यात्रा शुरू करना भारी भूल हो सकती है।
यह भी देखें: IPL टिकट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: राजस्थान पुलिस की चेतावनी-एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
सख्त पाबंदियां भी जारी
शराब, कैफीन, नींद की गोलियां, धूम्रपान से दूरी जरूरी, रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीना अनिवार्य
लक्षण दिखे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं:
सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी, चक्कर, उल्टी, शरीर में कमजोरी जैसे संकेत खतरे की घंटी हैं। तुरंत नजदीकी हैल्थ सेंटर पहुंचें या हेल्पलाइन 104 पर संपर्क करें। उत्तराखंड चिकित्सा विभाग ने भी साफ कहा है कि कोई भी इमरजेंसी हो, 104 नंबर आपकी लाइफलाइन है।
यह भी देखें: मौत से 55 दिन तक जंग… 900 ग्राम की नन्हीं जान ने लिखी जिंदगी की नई कहानी
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






