Home » राजस्थान » IPL टिकट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: राजस्थान पुलिस की चेतावनी-एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता

IPL टिकट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: राजस्थान पुलिस की चेतावनी-एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता

-आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान: राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी जारी

 

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आईपीएल-2026 सीजन के दौरान बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) वी.के. सिंह के निर्देशों पर जारी इस चेतावनी में बताया गया है कि टिकटों की भारी मांग का फायदा उठाकर साइबर अपराधी क्रिकेट प्रेमियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) शान्तनु कुमार सिंह ने कहा कि ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने में लगे हैं, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है। राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि ऑनलाइन टिकट खरीदते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

 

कैसे हो रही है ठगी?

फिशिंग और क्लोन वेबसाइट्स का जाल: अपराधी असली टिकटिंग प्लेटफॉर्म जैसे BookMyShow की हूबहू नकली वेबसाइट बनाते हैं। URL में मामूली बदलाव (जैसे extra अक्षर) कर लोगों को भ्रमित किया जाता है। सर्च इंजन विज्ञापनों के जरिए ठगी: “Buy IPL Tickets” सर्च करने पर सबसे ऊपर दिखने वाले लिंक कई बार फर्जी होते हैं। ठग पैसे देकर अपने नकली लिंक को टॉप पर दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी ऑफर: इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर “VIP पास” या “कन्फर्म टिकट” के नाम पर लुभावने विज्ञापन देकर लोगों को फंसाया जाता है। नकली QR कोड और ई-टिकट: पेमेंट के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए QR कोड या ई-टिकट स्टेडियम में स्कैन नहीं होते-ये पूरी तरह फर्जी होते हैं। इमरजेंसी और लिमिटेड ऑफर का दबाव: “सिर्फ 2 टिकट बचे हैं” या “अभी खरीदें वरना मौका हाथ से निकल जाएगा” जैसे मैसेज देकर तुरंत पेमेंट करवाया जाता है।

 

यह भी देखें: लू का अलर्ट, सिस्टम हाई अलर्ट पर: अस्पतालों में हीट स्ट्रोक कॉर्नर अनिवार्य, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

 

 

कैसे करें बचाव?

– टिकट केवल IPL की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म जैसे BookMyShow और Insider से ही खरीदें।
– वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें और https:// (लॉक आइकन) जरूर देखें।
– सुरक्षित पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करें-क्रेडिट कार्ड अपेक्षाकृत सुरक्षित रहता है।
– “बहुत सस्ता” या “अविश्वसनीय ऑफर” दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

 

ठगी होने पर क्या करें?

साइबर ठगी होते ही तुरंत करें शिकायत

– साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
– राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
– नजदीकी पुलिस या साइबर थाने में रिपोर्ट करें

 

यह भी देखें: राजस्थान में गर्मी का प्रचंड प्रहार: 6 शहरों में पारा 42 पार, बाड़मेर बना ‘हीट कैपिटल’, लू का अलर्ट – कहीं बारिश की राहत!

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x