Home » लाइफ स्टाइल » घूमने का प्लान, खूबसूरती भी ऑन, गर्मियों में हर जगह बनें ग्लोइंग क्वीन

घूमने का प्लान, खूबसूरती भी ऑन, गर्मियों में हर जगह बनें ग्लोइंग क्वीन

– गर्मियों में ट्रैवल के दौरान खूबसूरती का रखें खास ख्याल, ये 4 ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनेंगे आपके बेस्ट ट्रैवल पार्टनर

 

गर्मियों का मौसम आते ही पहाड़ों, हिल स्टेशन और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की प्लानिंग शुरू हो जाती है। ठंडी हवाओं का आनंद लेने और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। लेकिन तेज धूप, पसीना, टैनिंग, सनबर्न और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं इस मजेदार ट्रिप का मजा खराब कर देती हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ी सी तैयारी कर लें और अपने बैग में कुछ जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स शामिल कर लें, तो आप बिना किसी चिंता के अपनी ट्रिप को पूरी तरह एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, गर्मियों में ट्रैवल के दौरान किन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने साथ रखना बेहद जरूरी है—

 

1. फेस वाइप्स – तुरंत ताजगी का आसान तरीका

गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या पसीना और ऑयली स्किन होती है। धूप और धूल के कारण चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे स्किन डल दिखने लगती है और मेकअप भी खराब हो जाता है। ऐसे में फेस वाइप्स आपके लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।

-बिना पानी के भी चेहरे को साफ कर सकते हैं
-स्किन को तुरंत फ्रेश और कूल फील देते हैं
-ट्रैवल के दौरान बेहद सुविधाजनक

जब भी आपको लगे कि चेहरा थका हुआ दिख रहा है, बस एक वाइप से चेहरा साफ करें और तुरंत ताजगी महसूस करें।

 

यह भी देखें: मां बनने के बाद क्यों उड़ जाते हैं बाल? जानिए हार्मोन का पूरा खेल

 

2. वाटरप्रूफ काजल – हर मौसम में परफेक्ट आई लुक

महिलाओं के मेकअप में आंखों का खास महत्व होता है और काजल के बिना लुक अधूरा लगता है। लेकिन गर्मियों में पसीने की वजह से काजल फैलने लगता है। इस समस्या का समाधान है वाटरप्रूफ काजल।

-लंबे समय तक टिकता है
-पसीने और नमी में नहीं फैलता
-सेंसिटिव आंखों के लिए भी सुरक्षित

टिप: हमेशा पतली लाइन में काजल लगाएं। इससे लुक नेचुरल लगता है और फैलने की संभावना भी कम रहती है।

 

यह भी देखें: धनिया है बेस्ट, रसोई घर हो या हो ब्यूटी टेस्ट

 

3. ग्लिटर – रात की पार्टी में बनें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

ट्रिप पर दिन में घूमने के बाद रात को पार्टी या डिनर का प्लान तो बनता ही है। ऐसे में अगर आप अपने लुक में थोड़ा ग्लैम जोड़ना चाहती हैं, तो ग्लिटर आपके लिए परफेक्ट है।

-आंखों और नाखूनों को देता है स्टाइलिश लुक
-सिंपल मेकअप को भी बना देता है पार्टी रेडी
-अलग-अलग रंग और स्टाइल में उपलब्ध

चाहे आपके नाखून छोटे हों या लंबे, ग्लिटर हर स्टाइल में खूबसूरती बढ़ाता है।

 

यह भी देखें: बुढ़ापे में दिखना है जवां तो लगाएं यह देसी कोलेजन क्रीम

 

4. ड्राई शैम्पू – बिना पानी के फ्रेश हेयर

ट्रैवल के दौरान समय की कमी और पानी की परेशानी के कारण बाल धोना हमेशा संभव नहीं होता। ऐसे में ड्राई शैम्पू बेहद काम आता है। अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है, तो अल्कोहल या ज्यादा फ्रेगरेंस वाले ड्राई शैम्पू से बचें।

-बिना पानी के बालों को साफ करता है
-स्कैल्प का ऑयल सोख लेता है
-बालों को फ्रेश और वॉल्यूमिनस दिखाता है

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x