Home » मनोरंजन » ‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन की बड़ी छलांग!

‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन की बड़ी छलांग!

-सारा अब बनेंगी बॉलीवुड की आइकॉन मधुबाला, भंसाली के प्रोजेक्ट में मिला बड़ा रोल

 

मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आईं अभिनेत्री सारा अर्जुन के हाथ अब करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। खबर है कि सारा, भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक में उनका किरदार निभाने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बड़े प्रोजेक्ट से फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू हो सकती है। यह प्रोजेक्ट पहले आर्थिक कारणों से अटका हुआ था, लेकिन अब भंसाली के जुड़ने के बाद फिल्म को नई रफ्तार मिल गई है। चर्चा है कि फिल्म थिएटर के बजाय सीधे OTT पर रिलीज हो सकती है।

 

रोल के लिए बदल रहीं खुद को

बताया जा रहा है कि सारा अर्जुन ने मधुबाला के किरदार के लिए अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर काम शुरू कर दिया है। उन्हें 1950 के दशक की अदाएं, बोलचाल और स्क्रीन प्रेजेंस की खास ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

यह भी देखें: ‘सिटाडेल 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज: प्रियंका फिर बनीं एजेंट नादिया, 6 मई से ओटीटी पर एक्शन की वापसी

 

मधुबाला की जिंदगी के अनछुए पहलू

फिल्म में मधुबाला के शानदार फिल्मी सफर के साथ उनकी निजी जिंदगी, दिलीप कुमार संग रिश्ते और किशोर कुमार से शादी तक के कई भावनात्मक पहलुओं को दिखाया जाएगा।

 

कई नामों पर हुई थी चर्चा

इस रोल के लिए पहले कियारा आडवाणी, शरवरी, कल्याणी प्रियदर्शन और अनीत पड्डा जैसी अभिनेत्रियों के नाम सामने आए थे, लेकिन आखिरकार बाजी सारा अर्जुन ने मार ली। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई कंर्फमेंशन नहीं आया है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x