Home » मनोरंजन » वैलेंटाइन डे पर सलमान ने चित्रांगदा से किया दिल का इजहार, ‘मैं हूं’

वैलेंटाइन डे पर सलमान ने चित्रांगदा से किया दिल का इजहार, ‘मैं हूं’

90 के दौर की गर्ल्स हों या जेन जी, ‘प्रेम’ यानी सलमान खान के पीछे आज भी लड़कियां दीवानी हैं। तभी तो अपने चार्म को बरकरार रखते हुए सलमान ने अपनी अपकमिंग मूवी के रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ को वैलेंटाइन डे के मौक पर रिलीज किया है। ऐसा कर उन्होंने इंडस्ट्री को फिर एक बार यह मैसेज दे दिया कि आखिर क्यों आज भी वह गर्ल्स के ‘प्रेम’ बने हुए हैं। बता दें कि 2019 के बाद से उनकी फिल्में फैंस में वो क्रेज नहीं जगा पाई जिसके लिए सल्लू भाई जाने जाते हैं। ऐसे में कहा जाने लगा था कि अब सलमान में दस वाला दम नहीं रहा। पर अपनी अपकमिंग मूवी ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर हाल ही में सलमान फिर से चर्चाओं में लौट आए हैं।

 

‘मैं हूं’ है टाइटल ट्रैक

सलमान खान और एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह टाइटल ट्रैक वैलेंटाइन लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस गाने में एक फौजी की लाइफ में उसके पार्टनर के साथ बिताए पलों और दूर होने के गम को बयां किया गया है। इस सॉन्ग की कहानी हर किसी लवर्स की कहानी जैसी ही है, जिसमें मिलना व बिछुड़ना होता ही है। इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। संगीत भी अयान लाल का ही है और गीत अयान लाल के अलावा शब्बीर अहमद ने भी लिखा है।

 

‘मातृभूमि’ पहले से ही है पॉपुलर ट्रैक

बता दें कि सॉन्ग ‘मैं हूं’ से पहले भी इस फिल्म का देशभक्ति गाना ‘मातृभूमि’ जनवरी में रिलीज किया गया था और तभी से यह चार्टबस्टर में अपनी जगह बना चुका है। देखने वाली बात यह होगी कि सॉन्स लवर्स को यह रोमांटिक ट्रैक कितना पसंद आता है।

 

यह भी देखें: क्या धनुष मृणाल को अपनी दुल्हनिया बना कर ले जाएंगे? खुद मृणाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 

गलवान घाटी पर बनी है फिल्म


फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की स्टोरी की बात करें तो यह 2020 में भारत और चीन के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर बेस्ड है। इसके डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं और यह मूवी दर्शकों को 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। सलमान की करियर की डूबती नैया को यह मूवी पार लगा पाएगी या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा?

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x