Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ में वीडीओ और जूनियर असिस्टेंट ने चैक से ले ली रिश्वत, कुल 2.10 लाख घूस लेते गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में वीडीओ और जूनियर असिस्टेंट ने चैक से ले ली रिश्वत, कुल 2.10 लाख घूस लेते गिरफ्तार

– कपासन पंचायत समिति की सिंहपुर ग्राम पंचायत पर एसीबी की रेड, 70 हजार नकद भी बरामद

चित्तौड़गढ़। एसीबी ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को 70 हजार नकद और 1.40 लाख का चैक लेते यानी कुल 2.10 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने परिवादी के 12.80 लाख के बिल भुगतान कराने की एवज में यह घूस ली थी। दोनों आरोपी कपासन पंचायत समिति की सिंहपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं।

 

बिल पास करने के बदले मांगी घूस

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चित्तौड़गढ़ को इस सम्बंध में शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि परिवादी ने कपासन पंचायत समिति की सिंहपुर ग्राम पंचायत में 12 लाख 80 हजार रुपए के विकास कार्य करवाए। परिवादी की फर्म के मई और जून 2025 के 7 बिलों का ऑनलाइन फीडिंग कर भुगतान करने के बदले में 2 लाख 10 हजार रुपए की घूस मांगी जा रही थी। इस सम्बंध में वीडीओ पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा परिवादी को लगातार परेशान कर रहे थे।

 

यह भी देखें: राजस्थान से 17 लोग लापता, सीएम के जिले भरतपुर से सबसे ज्यादा 9 लोग

 

इस तरह आरोपियों को किया ट्रैप

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी चित्तौडगढ़ के उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपी वीडीओ पारस राम विश्नोई, और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को परिवादी से 70,000 रुपए नकद और 1.40 लाख रुपए का चैक लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x