Home » राजनीति » महिला आरक्षण पर विपक्ष का ‘डबल गेम’,“मोदी को रोकने के लिए रचा गया षड्यंत्र, विपक्ष पूरी तरह एक्सपोज”

महिला आरक्षण पर विपक्ष का ‘डबल गेम’,“मोदी को रोकने के लिए रचा गया षड्यंत्र, विपक्ष पूरी तरह एक्सपोज”

– भाजपा प्रदेश प्रभारी ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी Narendra Modi महिलाओं को शीघ्र आरक्षण दिलाना चाहते थे, तब कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से इसमें बाधाएं खड़ी कीं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं ने हमेशा परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने नारायणी देवी वर्मा Narayani Devi Verma, जानकी देवी बजाज Janki Devi Bajaj, पन्नाधाय Panna Dhai और अमृता देवी विश्नोई Amrita Devi Bishnoi जैसी विभूतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान प्रेरणादायक रहा है। आपको बता दें कि भाजपा ने साफ संकेत दे दिया है कि महिला आरक्षण उसके लिए केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सिद्धांत का विषय है। इस पर अब सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं।

“विपक्ष का असली चेहरा सामने”

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने 2023 में मजबूरी में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया, लेकिन अब चुनाव दूर होने पर विभिन्न बहानों से इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा “विपक्ष इतने खुले तौर पर महिला आरक्षण के खिलाफ आ जाएगा, यह अप्रत्याशित था।”

यह भी देखें: राजस्थान में ‘सिलेबस पर संग्राम’! डोटासरा बोले-“किताबें हटाना नहीं, इतिहास मिटाने की साजिश”

‘इंडी ठगबंधन’ पर भी निशाना

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल।

डॉ. अग्रवाल ने विपक्षी गठबंधन को “अस्थायी और स्वार्थ आधारित” बताते हुए कहा कि यह केवल नरेन्द्र मोदी Narendra Modi का विरोध करने के लिए बना है। उन्होंने ममता बनर्जी Mamata Banerjee का उदाहरण देते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में विपक्षी दल आपस में ही संघर्ष कर रहे हैं।

परिवारवाद पर हमला

उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, शिवसेना, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके को परिवारवादी दल बताते हुए कहा कि इनमें आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है और जनता अब इस राजनीति को नकार रही है।

महिला सशक्तीकरण पर भाजपा का जोर

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने वसुंधरा राजे Vasundhara Raje के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x