जयपुर। भजनलाल सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 सीजन के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने मीणा ने बताया कि राज्य सरकार ने 2.17 करोड़ पंजीकृत बीमाधारक किसानों के लिए 1150.04 करोड़ रुपए की राज्यांश अनुदान राशि जारी कर दी है। इस निर्णय से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के खिलाफ मजबूत आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, खरीफ 2025 के अंतर्गत देय लगभग 2237 करोड़ रुपए के बीमा दावों का भुगतान भी शीघ्र, प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रभावित किसान परिवारों को समय पर राहत मिल सके।
फसल के हर चरण पर मिलेगा बीमा लाभ
यह योजना किसानों को असफल बुआई से लेकर खड़ी फसल में प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान और कटाई के बाद 14 दिनों तक होने वाले पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान पर भी पूर्ण बीमा कवर प्रदान करती है। सरकार ने दावों के सत्यापन को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया है, ताकि किसानों को किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े।
यह भी देखें: राजस्थान में BT कपास को हरी झंडी: 34 कंपनियों को खुली छूट, संवेदनशील जिलों में बैन का डंडा!
किसानों पर प्रीमियम का बोझ हुआ कम
खरीफ 2025 में किसानों की ओर से जमा प्रीमियम: 466.14 करोड़ रुपए राज्य सरकार का प्रीमियम अनुदान: 1150.04 करोड़ रुपए केंद्र सरकार का प्रीमियम अनुदान: 1150.04 करोड़ रुपए सरकार की प्राथमिकता: आय सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें जोखिमों से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। फसल बीमा योजना को और अधिक प्रभावी बनाकर हर पात्र किसान तक इसका लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल राज्य के किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






