Home » मनोरंजन » इस वैलेंटाइन सीजन में वफादारी की होगी परीक्षा

इस वैलेंटाइन सीजन में वफादारी की होगी परीक्षा

-12 फरवरी को “दिल, धोखा और डिजायर” वेब-सीरीज सिर्फ शेमारूमी पर

 

मुंबई। वैलेंटाइन वीक स्टार्ट हो चुका है। ऐसे में दिनभर की थकन से चूर होकर रात को वेब-सीरीज देखने के अगर आप भी शौकीन हैं तो तैयार हो जाइए “दिल, धोखा और डिजायर” के लिए। शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न में अपनी नई वेब-सीरीज़ लेकर आ रहे हैं, जो 12 फरवरी से ऑन एयर होगी। यह न केवल प्यार के रोमांच से आपका दिल जीत लेगी। बल्कि इंसान को अपनी डिजायर के चलते लव का खतरनाक खेल खेलने पर भी मजबूर कर देती है। इस सीरीज में प्यार की एक नई परिभाषा आपको स्क्रीन से बांधे रखने में अहम रोल अदा करेगी। इसमें प्यार को अधूरा, खतरनाक और बेरहम बताया है और यही इस वेब-सीरीज की यूएसपी भी है। इसमें आकांक्षा चमोला, कुंवर अमर और अली हसन लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने के कारण प्यार के साथ-साथ यह कहानी कमजोर रिश्तों और कभी सहारा बनकर तो कभी सब कुछ तबाह करने की कहानी को बयां करता है। जिससे कहानी में अजीबो-गरीब मोड़ देखने को मिलेंगे।

 

मालिनी का कैरेक्टर है दिल के करीब

आकांक्षा चमोला जो कि मालिनी का किरदार निभा रही है। मालिनी का किरदार गहरा और भावनात्मक है। वह कितनी ही मजबूत दिखे, पर अंदर के अकेलेपन और दर्द से वह खुद ही जूझती दिखाई देंगी। आकांक्षा बताती है कि इस सीरीज में मालिनी का कैरेक्टर उनके दिल के बेहद करीब इसलिए है क्योंकि वह रिश्तों को जज किए बिना ही सीरीज में उन उलझे हुए और असहज हिस्सों को दिखाती है, जो रियल लगते हैं। पर अपनी डिजायर के चलते इंसान अंधेरे में गुम होने लगता है और सही-गलत में फर्क करना भूल जाता है। आकांक्षा की मानें तो वह अपने इस कैरेक्टर पर व्यूअर्स का रिस्पॉन्स जानने के लिए बेताब है।

 

शौर्य का किरदार है मुश्किल से भरा

शौर्य के किरदार पर बात करते हुए कुंवर अमर ने बताया कि शौर्य का कैरेक्टर आगे बढ़ने, सफल होने और प्यार पाने के लिए सही तरीकों पर चलने में यकीन रखता है, चाहे हालात कितने ही उलट क्यों न हों। शौर्य का किरदार मुश्किल से भरा है, जहां कदम-कदम पर उन्हें सही और गलत में से किसी एक को चुनना होता है। कहानी की डिमांड के चलते ही हर मोड़ पर प्यार का यह खेल बनता-बिगड़ता रहता है। यही वजह है, जो वह अपने इस किरदार को लेकर बेहद एक्साइटेड है।

 

यह भी देखें: “धुरंधर” रणवीर ने छोड़ी डॉन-3, प्रोड्यूसर काे लगा 40 करोड़ का फटका

 

ताकत से करना चाहता है सब कंट्रोल

प्रताप का किरदार निभा रहे अली हसन अपने किरदार को दमदार बताते हुए कहते है कि प्रताप ताकत से हर चीज को कंट्रोल करने में यकीन रखता है। इस किरदार की दिलचस्प बात यह है कि कैसे उसकी इनसिक्योरिटी धीरे-धीरे जुनून और बेरहमी में बदल जाती है। शूटिंग के दौरान कुंवर और आकांक्षा बहुत सपोर्टिव थे और सेट पर हम हंसी-मजाक भी कर लिया करते थे क्योंकि इस सीरीज में हमारे किरदार काफी इंटेंस रोल वाले हैं। ऐसे में हम सीन्स के बीच में माहौल हल्का करने के लिए मज़ाक भी करते रहते थे।

 

यह भी देखें: मेरे ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे… पोस्टर लेकर सड़क पर उतरा पति, लगा रहा मदद की गुहार

 

इस वेब-सीरीज की स्टोरी का ताना-बाना ताकत और चाहत पर काबू न रख पाने पर बुना गया है और इससे कैसे जिंदगियां तबाह हो सकती हैं, यही इसकी पंच-लाइन है। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक इस वेब-सीरीज को ढेर सारा प्यार देंगे। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं, तैयार हो जाइए एक नए तरह के लव ट्राएएंगल के लिए।

 

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x