– सीएम में दिल में बसता है गृह जिला: सांगानेर विधानसभा को भी सिर्फ 20 करोड़, भरतपुर शहर को 30 करोड़
जयपुर। भजनलाल सरकार के तीसरे बजट में वित्त मंत्री दीयाकुमारी ने भले ही कई सौगातें दी हों। लेकिन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सांगानेर विधानसभा को ऊंट के मुंह में जीरा जितना मिला है। बजट में वित्त मंत्री ने स्टेट हाईवे, फ्लाईओवर, आरओबी, एलिवेटेड रोड, ब्रिज और सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए 1800 करोड़ रुपए दिए हैं। इसमें से सांगानेर को सिर्फ 20 करोड़ रुपए मिले हैं। इस राशि से सांगानेर में मिसिंग लिंक और कॉलोनियों की सेक्टर रोड बनाए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सड़क निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यानी सांगानेर की तुलना में भरतपुर को डेढ़ गुना ज्यादा पैसा विकास कार्य के लिए दिया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल में सांगानेर के बजाय भरतपुर बसा हुआ है।
यह भी देखें: राजस्थान से 17 लोग लापता, सीएम के जिले भरतपुर से सबसे ज्यादा 9 लोग
जयपुर जिले की तुलना में भरतपुर जिले का पलड़ा भारी

इतना ही नहीं, बजट घोषणा में यदि जयपुर जिला और भरतपुर जिला की तुलना करें तो भी पलड़ा मुख्यमंत्री के गृह जिले का ही भारी दिखता है। जयपुर से मुख्यमंत्री के अलावा दो-दो डिप्टी सीएम और एक केबिनेट मंत्री है। फिर भी जयपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए 1800 करोड़ में से सिर्फ 123.20 करोड़ रुपए ही मिले हैं। वहीं भरतपुर जिला इस मामले में जयपुर जिले से काफी आगे है। भरतपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए 195.50 करोड़ रुपए की राशि मिली है। जबकि भरतपुर और जिले के आसपास के क्षेत्रों में ज्यादातर विधायक BJP के नहीं है। आपको बता दें कि भरतपुर जिला आकार में भी जयपुर जिले से काफी छोटा है।
भरतपुर जिले में यहां मेहरबानी
12 करोड़: उच्चैन-गहनौली मोड़ से पॉलिटेक्निक कॉलेज रुंधखरका तक नई सड़क
30 करोड़: भरतपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण
60 करोड़: भरतपुर में रुदावल बाइपास निर्माण पर
12.50 करोड़: कोसी चौराहे से डीग गेट तक सीसी सड़क
12 करोड़: गुलपाडा से जुरहरा वाया अमरूका तक सड़क
27 करोड़: डीग में यूपी बॉर्डर से नरैना चौथ पास्ता परमदरा-टांकोली-महमदपुर-बरई-बंधाचौथ दीनापुर-पान्हौरी-बेढ़म तक सड़क
17 करोड़: भरतपुर के वल्लभगढ़ से देव बाबा मंदिर जहाज तक सड़क
25 करोड़: भुसावर से वल्लभगढ़ सड़क, भुसावर बाइपास तक सड़क
जयपुर जिले को ऊंट के मुंह में जीरा
20 करोड़: विद्याधर नगर में सड़क निर्माण
20 करोड़: सांगानेर में मिसिंग लिंक और कॉलोनियों में सड़क
20 करोड़: बगरू से कलवाड़ा वाया अजयराजपुरा सड़क
5 करोड़: वैशालीनगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों के सौन्दर्यीकरण
1.12 करोड़: आमेर में दौलतपुरा से बगवाड़ा तक सड़क
2 करोड़: ताला मोड़ से बिलोची सड़क वाया कांट
2.03 करोड़: शाहपुरा-जयपुर NH-248 से भूरानपुरा सड़क
80 लाख: चौमूं के गोविंदगढ़ में NH-52 सीकर रोड से प्राचीन भौमिया मंदिर तक सड़क
4 करोड़: चौमूं में मैन स्टैंड मालेश्वर मंदिर तक सीसी सड़क
5 करोड़: चौमूं में विभिन्न सड़क कार्य
8 करोड़: दूदू में NH-8 से शैलेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क
4.50 करोड़: दूदू में साली से जडावता तक सड़क
4.50 करोड़: जमवारामगढ़ में अजबपुरा कॉलेज मोड़ से धौलारोड, लालवास सड़क से नांगलबेला, नांगल गोगारियान से ईश्वरसिंहपुरा, जगमालपुरा से हनुमान मंदिर-तेजाजी मंदिर तक सड़क निर्माण
11 करोड़: झोटवाड़ा में कालवाड़ से जोरपुरा सुन्दरियावास तक सड़क
5 करोड़: चाकसू में नॉनपेचेबल सड़क पुनर्निर्माण
5.25 करोड़: आमेर में रायथल से बासड़ी तक सड़क
5 करोड़: हवामहल क्षेत्र की सड़कों का सुदृढ़ीकरण
ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com






