– आरोपी भरतपुर के जनाना चिकित्सालय में ब्लड यूनिट स्टोरेज यूनिट में कार्यरत है
करौली। करौली एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए लैब टैक्निशियन (प्लेसमेंट कार्मिक) राम कुमार को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भरतपुर के राजकीय जनाना चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज यूनिट में कार्यरत है। आरोपी परिवादी को संविदा पर नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत देने के लिए लगातार परेशान कर रहा था। एसीबी ने आरोपी लैब टैक्निशियन राम कुमार को भरतपुर अस्पताल में ही दबोचा। एसीबी के महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य लोगों की संलिप्पता की भी जांच की जा रही है।
यह भी देखें: करौली में IPL और बिग बैश में करोड़ों का सट्टा लगवाने वाला गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार
30 हजार रिश्वत के लिए कर रहा था परेशान
एसीबी के एडीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि इस सम्बंध में करौली एसीबी को शिकायत मिली थी। इसमें परिवादी ने बताया कि उसको भरतपुर के जनाना हॉस्पिटल में संविदा पर टॉली पूलर वार्ड बॉय के पद पर नियुक्त करने के बदले में लैब टैक्निशियन राम कुमार 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने भरतपुर के जनाना अस्पताल में लैब टैक्निशियन को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई को एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में करौली एसीबी में पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज ने अंजाम दिया।
ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com






