Home » राजस्थान » झुंझुनूं पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा, पिलानी के कॉलेज संचालक से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

झुंझुनूं पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा, पिलानी के कॉलेज संचालक से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

– आरोपी विकास उर्फ दुबे धानक से पुलिस कर रही पूछताछ, खुलासे होने की उम्मीद

 

Rohit Godara gang झुंझुनूं। झुंझुनूं पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे विकास उर्फ दुबे धानक (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास ने पिलानी के एक कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। आपको बता दें कि आरोपी चूरू के डिंगली का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे गैंग के अन्य गुर्गों का भी पता लगाया जा सके। इस पूरी कार्रवाई को एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

 

विदेशी नम्बर से वॉइस रिकॉर्डिंग भेज धमकाया

एसपी उपाध्याय ने बताया कि परिवादी संजीव कुमार ने 27 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया कि उसे लगातार विदेशी नंबरों से फोन आ रहे हैं। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा ग्रुप का सदस्य बताया और वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिलानी थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और गैंग के संदिग्ध सदस्यों से कड़ी पूछताछ के बाद गोदारा गैंग के गुर्गे विकास उर्फ दुबे धानक को दबोच लिया।

 

यह भी देखेंः SOG की गिरफ्त में SI भर्ती परीक्षा का डमी परीक्षार्थी, 50 हजार था इनाम, सालभर से फरार

 

रोहित गोदारा गैंग के अन्य सदस्य भी नामजद

जांच में पुलिस को पता चला है कि इस पूरी साजिश में रोहित गोदारा गैंग के कई अन्य सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने नामजद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ दुबे से पूछताछ की जा रही है, जिससे गैंग के अन्य ठिकानों और आगामी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व एसएचओ पिलानी चन्द्रभान ने किया, वही हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार का कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल पंकज कुमार, प्रवीण कुमार और धर्मवीर भी शामिल थे।

ऐसी ही खबरों के लिए देखेंः Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x