Home » राजस्थान » 12 साल बाद मिले जांबाज सिपाही तो हो गए भावुक, फिर डांस कर मनाई खुशियां

12 साल बाद मिले जांबाज सिपाही तो हो गए भावुक, फिर डांस कर मनाई खुशियां

– 2013 बैच के कांस्टेबल ने मनाया मिलन समारोह, शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि, ट्रेनिंग के दिनों को किया याद

जयपुर। जब 12 साल बाद जांबाज सिपाही मिले तो सभी की आंखें नम हो गई। उन्होंने साथ बिताए समय को याद किया और अपने मजेदार किस्सों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। सभी ने साथ मिलकर फिल्मी गानों पर डांस किया और जमकर खुशियां भी मनाई। मौका था जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 2013 बैच के मिलन समारोह का। समारोह शनिवार रात को होटल कालवाड़ हिल्स में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

साथियों को श्रद्धांजलि देते समय भावुक हुए पुलिसकर्मी

पुलिस ड्यूटी के दौरान शहीद हुए साथी अजीत सिंह और मूलचंद को श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस ड्यूटी के दौरान शहीद हुए साथी अजीत सिंह और मूलचंद को श्रद्धांजलि दी गई।

समारोह में पुलिसकर्मियों ने अपने ट्रेनिंग के दिनों को याद किया और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले पुलिस ड्यूटी के दौरान शहीद हुए साथी अजीत सिंह और मूलचंद को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने 2 मिनट का मौन रखा और उनकी तस्वीरों पर फूल-मालाएं अर्पित कीं। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भावुक हो गए।

मुहाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा

एक-दूसरे को अनुभव और मजेदार किस्से सुनाए

मिलन समारोह में सभी ने उदयपुर जिले के खेरवाड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बिताए गए अपने प्रशिक्षण के दिनों को याद किया। जवानों ने अपने अनुभव और मजेदार किस्सों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। सभी ने साथ मिलकर फिल्मी गानों पर डांस किया और जमकर खुशियां मनाईं। रात को स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ भी उठाया।

कांस्टेबल की नौकरी छोड़ने वाले भी हुए शामिल

इस दौरान वे पुलिसकर्मी भी शामिल हुए, जिन्होंने कांस्टेबल की नौकरी छोड़कर अब रेलवे, बैंक और शिक्षा विभाग जैसी अन्य सेवाओं में अपना करियर बना लिया है। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted