Home » राजनीति » सांगानेर में कांग्रेस की हुंकार: “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” बैठक में BJP पर तीखा हमला

सांगानेर में कांग्रेस की हुंकार: “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” बैठक में BJP पर तीखा हमला

-अब संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक रणनीति पर कांग्रेस का फोकस

 

जयपुर। कांग्रेस पार्टी के “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर जनसेवा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव और सांगानेर से विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा और सांगानेर विधानसभा के नव नियुक्त प्रभारी गोविंद डांगा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। आपको बता दें कि सांगानेर में आयोजित यह बैठक कांग्रेस के लिए संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है, जिसने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी है।

 

चुनाव से डर रही BJP, जनता उठा रही खमियाजा

इस दौरान पुष्पेंद्र भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “हार के डर से सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है और चुनाव करवाने से बच रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सांगानेर क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है और अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि “मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद यहां की जनता की सुनवाई नहीं हो रही, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।”

 

यह भी देखें: विधानसभा में गरजे MLA गोपाल शर्मा: “कांग्रेस की नीति थी- खाओ, पियो, पचाओ!”

 

मजबूत संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत

वहीं जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने संगठन के नव सृजन और जमीनी स्तर पर मजबूती की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। वहीं, प्रभारी गोविंद डांगा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नए सिरे से संगठन को तैयार कर भाजपा से मजबूती से मुकाबला करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी की आवाज को पूरी ताकत से उठाएगी और जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।

 

यह भी देखें: धर्म पूछकर छीना कंबल? टोंक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर गंभीर आरोप

 

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमसिंह सिंघानिया, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास, रामसिंह चौधरी, पार्षद आशीष परेवा, हरिओम स्वर्णकार, अमित सैनी, सुनील सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष राजू छावड़ी, राजेंद्र सेठी, अंशु मेंदवास, हनुमान सैनी, हनुमान शर्मा, मनोज मीणा, सचिन मीणा, राहुल सैनी, डॉ. प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x