हड़ताल के बीच भी नहीं थमी इलाज की रफ्तार, प्रदेश में 20 हजार मरीजों को मिला उपचार
जयपुर। प्रदेश में निजी अस्पतालों की प्रस्तावित हड़ताल के बावजूद मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू बनी रहीं। ज्यादातर निजी अस्पतालों ने जीवन रक्षा को प्राथमिकता देते हुए इमरजेंसी और आवश्यक सेवाएं जारी रखीं, वहीं सरकारी अस्पतालों में राज्य सरकार की प्रभावी व्यवस्था और सतत निगरानी के चलते मरीजों को बिना परेशानी उपचार मिलता रहा। …