Home » राजस्थान » टॉयलेट में बना था तहखाना, नागौर पुलिस ने 1.35 करोड़ की MD ड्रग पकड़ी, आरोपी फरार

टॉयलेट में बना था तहखाना, नागौर पुलिस ने 1.35 करोड़ की MD ड्रग पकड़ी, आरोपी फरार

– पुलिस ने सीक्रेट चैम्बर से बरामद की 670 ग्राम एमडी, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई

 

नागौर। नागौर की खींवसर पुलिस ने पांचलासिद्धा में एक मकान पर रेड मारकर नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से करीब 1.35 करोड़ की एमडी ड्रग बरामद की है। पुलिस को देख आरोपी श्रवणराम मौके से फरार हो गया। आरोपी ने एमडी ड्रग
बाथरूम में बने एक सीक्रेट चैम्बर में छिपा रखी थी। पुलिस ने चैम्बर से 670 ग्राम MD ड्रग बरामद कर ली। आपको बता दें कि एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एएसपी आशाराम चौधरी और IPS जतिन जैन के सुपरविजन में टीम ने रेड मारी।

 

11.23 लाख नकद और हवाला का मिला हिसाब

कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ ना केवल ड्रग्स, बल्कि अपराध की काली कमाई भी लगी। नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए 11.23 लाख रुपए नकद, दो डायरियां मिलीं। इनमें हवाला के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए के लेन-देन का पूरा कच्चा-चिट्ठा लिखा हुआ मिला। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

यह भी देखें : यात्रियों से वसूलते थे पूरा किराया, परीक्षार्थियों की फोटोकॉपी से रोडवेज को दिखा देते निशुल्क यात्रा, 7 गिरफ्तार

 

पत्नी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

मौके से पुलिस ने आरोपी श्रवणराम की पत्नी पूजा बिश्नोई (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी श्रवणराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई में खींवसर थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया के साथ डीएसटी टीम नागौर का विशेष योगदान रहा। टीम में हैड कांस्टेबल सोहनराम, प्रकाशराम, मंछाराम और कांस्टेबल श्रवणराम, गुट्टू शामिल रहे। कार्रवाई में डीएसटी नागौर का विशेष योगदान रहा।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें : Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x