-अब अक्षय खन्ना हॉरर की दुनिया के बनेंगे डकैत!
स्क्रीन पर खामोशी से दिलों में खौफ पैदा करने में मूवी ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत को भला कौन भूल सकता है। अक्षय खन्ना के इसी खौफनाक अंदाज के कारण प्रोड्यूसर उन्हें ‘तुम्बाड 2’ के विलेन के रूप में देख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोहम शाह की इस पौराणिक हॉरर मूवी में एक ऐसे विलेन की जरूरत है जो रूह कंपा दे। ऐसे में अक्षय इस खूंखार रोल के खांचे में फिट बैठते हैं। जब से एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने पेन स्टूडियोज के साथ ऑफिशियली हाथ मिलाया है, तभी से ‘तुम्बाड 2’ को लेकर एक्साइटमेंट इस कदर बढ़ गया है कि ट्रेड सर्कल इसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिनने लगे हैं।
स्लीपर हिट से कल्ट मूवी बनी ‘तुम्बाड’

‘तुम्बाड 2’ से प्रोड्यूसर सोहम शाह इस बार कहानी को और भी बड़े कैनवास पर ले जाने की तैयारी में हैं। पेन स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाते ही मूवी का बजट और स्केल बढ़ गया है। 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ एक स्लीपर हिट से फेमस कल्ट फिल्म बन गई। 2024 में दोबारा री-रिलीज से फिल्म को जो कमाई और लोकप्रियता मिली, उसने ‘तुम्बाड 2’ के लिए रास्ता साफ कर दिया है। राही अनिल बर्वे द्वारा डायरेक्ट की गई इस हॉरर फैंटेसी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर पहली रिलीज में 15 करोड़ के करीब और री-रिलीज में तकरीबन 38 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी देखें: वैलेंटाइन डे पर सलमान ने चित्रांगदा से किया दिल का इजहार, ‘मैं हूं’
हस्तर की दुनिया को कौन होगा नया विलेन

मेकर्स ऐसे विलेन को स्क्रीन पर उतराना चाहते हैं, जो न सिर्फ खतरनाक हो बल्कि लेयर्ड भी हो। ऐसा कोई जो इंटेंसिटी और डेप्थ के साथ सोहम के लीड रोल को चैलेंज करता दिखे। अक्षय खन्ना के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी विलेन के लिए चर्चा में है। हालांकि दोनों ही एक्टर अपने रोल्स में बारीकियां लाने के लिए जाने जाते हैं। सोर्स की मानें तो ‘धुरंधर’ की सफलता ने अक्षय का पलड़ा भारी कर दिया है। वैसे ऑफिशियल कास्टिंग अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है, लेकिन अक्षय और नवाजुद्दीन के नामों ने ही एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दोनों में से कोई भी अगर विलेन का रोल निभाते हैं, तो फैन्स की बीच ‘तुम्बाड 2’ को देखने के लिए क्रेज सातवें आसमान पर होगा।
क्या होगा ‘तुम्बाड 2’ का प्लॉट?

हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनॉउसमेंट नहीं की गई है, लेकिन सोर्स बताते हैं कि सीक्वल में ‘लालच’ के को और आगे बढ़ाया जाएगा, जिसे पहले फिल्म में दिखाया जा चुका है। अक्षय या नवाजुद्दीन में से जो भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेगा, तो यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या वह हस्तर के किसी नए रूप को पर्दे पर उतारेंगे या फिर एक ऐसा लालची इंसान बनेंगे जो खुद हस्तर से भी ज्यादा खौफनाक साबित होगा।
जल्द शुरू होगी शूटिंग
उम्मीद है कि ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग इस साल के आखिर तक स्टार्ट होगी। सोहम शाह अपने बैनर तले बनने वाली सीक्वल फिल्म हिस्सा होंगे और प्रोड्यूसर के साथ-साथ लीड रोड में दोबारा वापसी करते नजर आएंगे।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






