Home » क्राइम » परबतसर पंचायत प्रशासक ने टेंडर की धरोहर राशि दिलाने के बदले मांगी 1 लाख रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

परबतसर पंचायत प्रशासक ने टेंडर की धरोहर राशि दिलाने के बदले मांगी 1 लाख रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

– जयपुर ग्रामीण एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी परिवादी को कर रहा था लगातार परेशान

जयपुर। जयपुर ग्रामीण एसीबी ने गुरुवार को डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर पंचायत में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बाजवास ग्राम पंचायत के प्रशासक (सरपंच) राजेन्द्र प्रसाद मोयल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेन्द्र कुमार मोयल ने टेंडर की अमानत राशि लौटाने के बदले में यह राशि मांगी थी। एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस चतुर्थ अनिल कयाल के सुपरविजन में जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सियाग के निर्देशन में यह ट्रेप कार्रवाई की गई। एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।

यह है पूरा मामला

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि इस सम्बंध में शिकायत मिली थी। इसमें परिवादी ने बताया कि उसे वर्ष 2024-25 के दौरान
बाजवास ग्राम पंचायत में सामग्री सप्लाई का टेंडर मिला था। इसकी अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गई थी। सामग्री सप्लाई का भुगतान भी परिवादी को मिल चुका था, लेकिन उसकी 2 लाख की धरोहर राशि जमा थी। इसे लौटाने के लिए परिवादी लगातार आरोपी प्रशासक राजेन्द्र कुमार मोयल को प्रार्थना पत्र और रिमांइडर देता रहा। इसके बाद भी राशि वापस नहीं की गई। परिवादी ने इसकी शिकायत राज सम्पर्क पोर्टल पर भी की। इसके बाद 27 जनवरी 26 को उसके कार्य का भुगतान मिल गया। इसके बाद भी आरोपी लगातार 1 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद यह ट्रैप कार्रवाई की गई।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x