– पुलिस की जनता से अपील: गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलवाने में बनें मददगार
जयपुर। राजस्थान पुलिस प्रदेश की सुरक्षा का तो जिम्मा संभाल ही रही है। साथ ही गुमशुदा लोगों को खोजने का भी काम कर रही है। प्रदेश के 6 जिलों सीकर, झुंझुनूं, दौसा, जालोर, सिरोही और भरतपुर से 17 लोग गुमशुदा हैं। इन गुमशुदा लोगों में सर्वाधिक 9 लोग भरतपुर जिले के हैं। वहीं दौसा जिले से 3, सीकर जिले से 2, जालोर, झुंझुनूं और सिरोही से 1-1 लोग गुमशुदा हैं। इन 17 गुमशुदा हुए लोगों में 7 नाबालिग शामिल हैं। इनमें 10 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। आपको बता दें कि भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी गृह जिला है।
ये लोग हैं गुमशुदा, अपने कर रहे तलाश
जिला थाना गुमशुदा व्यक्ति पहचान
सीकर अजीतगढ़ विष्णु सिंह (15) 5 फीट, सांवला
सीकर थोई पूजा बलाई (17) 5 फीट, गेहुंआ
झुंझुनूं बबाई अमरसिंह सैनी (65) 5.7 फीट, गेहुंआ
जालोर बागरा सम्पी कुमारी (19) 5 फीट, गेहुंआ
सिरोही कोतवाली लक्ष्मी (16) 4.6 फीट, गेहुंआ
भरतपुर रूपवास मनीष कुमार जाट (26) 6 फीट, सांवला
भरतपुर रूपवास सुहाना खान (19) 5.2 फीट, गोरा
भरतपुर रूदावल हेमसिंह गुर्जर (60) 5 फीट, गेहुंआ
भरतपुर मथुरा गेट गोविन्दा कश्यप (32) 5.6 फीट, सांवला
भरतपुर मथुरा गेट रामकिशन जाटव (51) 6 फीट, सांवला
भरतपुर लखनपुर नागेश कुमार (16) 4.8 फीट, गेहुंआ
भरतपुर रुदावल पुष्पेन्द्र सिंह (31) 5 फीट, सांवला
भरतपुर रुदावल जितेन्द्र (27) 5.10 फीट, सांवला
भरतपुर कोतवाली अंशु शर्मा (16) 5.6 फीट, गेहुंआ
दौसा बसवा संजू बैरवा (16) सांवला
दौसा महिला थाना साक्षी (12) गोरा
दौसा बांदीकुई कुलदीप सैनी (20) 5.6 फीट, गेहुंआ
यह भी देखें: झुंझुनूं पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा
सम्बंधित थाने और जिला कंट्रोल रूम में दें सूचना
अब पुलिस ने आमजन से इन लोगों को खोजने में सहायता करने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि ये गुमशुदा हुए लोग कहीं ना कहीं रह रहे होंगे। इनमें से कई लोग परिजनों को और घर का पता भूल चुके हैं। या फिर इनकी कोई मजबूरी हो सकती है। ऐसे में आम जनता यदि इन्हें खोजने में मदद करेगी तो इन लोगों को सुरक्षित अपने घर पहुंचा सकते हैं। राजस्थान पुलिस ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि यदि इनसे मिलता-जुलता कोई भी व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित थाने या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी सजगता किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके घर पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






