Home » टॉप स्टोरी » सांसद खेल महोत्सव 15 अक्टूबर से, सितोलिया, रुमाल झपट्‌टा और नीबू दौड़ में भी खिलाड़ी दिखा सकेंगे दम

सांसद खेल महोत्सव 15 अक्टूबर से, सितोलिया, रुमाल झपट्‌टा और नीबू दौड़ में भी खिलाड़ी दिखा सकेंगे दम

– खेल महोत्सव में आधुनिक के साथ ही पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी, दिव्यांगों को भी मिलेगा मौका

MP Sports Festival: जयपुर। जयपुर में सांसद खेल महोत्सव का आगाज 15 अक्टूबर से होगा। महोत्सव में आधुनिक के साथ ही पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, रस्साकसी, रुमाल झपट्टा, सितोलिया, मटका दौड़, नीबू दौड़ और मलखम्भ जैसे पारम्परिक खेलों के साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, वुशु, हॉकी, बैडमिंटन, आर्चरी, शतरंज और वेटलिफ्टिंग सहित कई खेलों को शामिल किया गया है। इसमें पुरुष और महिला के साथ ही दिव्यांगों को भी मौका दिया जाएगा। खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को फिट रखना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच भी मिलेगा।

तीन स्तर पर होंगी प्रतियोगिता, दिव्यांगों का हौसला बढ़ाएंगे सांसद-विधायक

सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि इसमें महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के साथ दिव्यागों की भी टीम बनाई जाएंगी। सांसद और विधायक दिव्यांगों की हौसला अफजाई  करेंगे। प्रतियोगिताएं तीन स्तर पर होंगी। इसमें मंडल, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। टीमों का गठन करने के बाद गेम्स कलैंडर घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी देखें: बगरू विधायक दो साल में भी ठीक नहीं करवा पाए सीवरेज, गोनेर से बिना शिलान्यास लौटना पड़ा

खेलो इंडिया की थीम पर होगा महोत्सव

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया हिट इंडिया’ को सार्थक करने के लिए ‘खेलो इंडिया’ की थीम पर सांसद खेल महोत्सव शुरू किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देशवासियों को खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने और जमीनी स्तर पर जाकर भविष्य की खेल प्रतिभाओं को तलाशा और तराशा जाएं। क्योंकि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ ​नेतृत्व, टीम भावना और अनुशासन की भावना को भी विकसित करता है।

जयपुर में होंगे खेल, खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार

सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम, केएल सैनी स्टेडियम, चौगान स्टेडियम और एसएमएस स्टेडियम में खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर भी मिलेगा। खिलाड़ी ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदक Sansadkhelmahotsav.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं। सांसद मंजू शर्मा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

ऐसी खबरें देखने के लिए क्लिक करें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x