Home » क्राइम » गुमशुदगी मामले में परिवादी की मदद करने के बदले मांगी 15 हजार घूस, सीकर में हैड कांस्टेबल पकड़ा

गुमशुदगी मामले में परिवादी की मदद करने के बदले मांगी 15 हजार घूस, सीकर में हैड कांस्टेबल पकड़ा

– रानौली थाने में तैनात था हैड कांस्टेबल रामनिवास, एसीबी कर रही पूछताछ

जयपुर। सीकर के रानौली में तैनात हैड कांस्टेबल रामनिवास को एसीबी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी झुंझुनूं ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ की जारी है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। यह कार्रवाई एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी झुंझुनूं के शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस ने टीम के साथ की।

रिश्वत राशि को लेकर कर रहा था परेशान

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि झुंझुनूं चौकी को इस सम्बंध में शिकायत मिली। इसमें बताया गया कि परिवादी के भतीजे के खिलाफ रानौली थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में हैड कांस्टेबल 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा था।

यह भी देखें: परिवाद पर विपक्षी पार्टी को पाबंद कराने ASI ने मांगी 30 हजार घूस, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वत लेकर रखी ली जेब में, एसीबी ने दबोचा

इसके बाद एसीबी ने परिवादी के भतीजे की मदद करने की एवज में आरोपी हैड कांस्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करना पाया गया। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी हैड कांस्टेबल ने थाने के बाहर रिश्वत की राशि लेकर पैंट की जेब में रख ली। इसी दौरान एसीबी ने आरोपी को दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी से 15 हजार रिश्वत राशि बरामद कर ली है।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x