Home » क्राइम » सांगानेर में 8 माह की बेटी की गला काटकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में दरिंदा पिता

सांगानेर में 8 माह की बेटी की गला काटकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में दरिंदा पिता

– गृह क्लेश ने ले ली मासूम की जान, आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला, मालपुरा गेट थाने ने की कार्रवाई

 

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने 8 माह की बच्ची की हत्या करने वाले दरिंदे पिता शादाब को 7 दिन में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। डीसीपी पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 6 फरवरी को सूचना मिली। इसमें बताया गया कि सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने 8 माह की बेटी की हत्या कर स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। 8 माह की बच्ची को जयपुरिया और पिता को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी कार्रवाई को जयपुर पूर्व के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंघल, सांगानेर ACP हरिशंकर शर्मा के सुपरविजन में मालपुरा गेट थानाधिकारी उदयभान के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने अंजाम दिया।

 

यह भी देखें: प्रतापगढ़ पुलिस ने कार के सीक्रेट केबिन से बरामद की 1.54 करोड़ की ब्राउन शुगर, दो तस्कर गिरफ्तार

 

ससुराल जाने से मना करने पर हुआ झगड़ा

मालपुरा गेट थाने में बच्ची की मां ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया कि मेरे पिताजी मुझे और बेटी को 6-7 दिन पहले बहराइच जिला स्थित ससुराल से सांगानेर लेकर आए थे। इसके दो दिन बाद ही मेरा पति शादाब भी पुणे से आ गया, जो इनके साथ ही रह रहा था। 6 फरवरी को उसने ससुराल चलने को कहा। इस पर परिवादिया ने उसे दो-तीन दिन बाद चलने को कहा। इस बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। पति ने मारपीट की और गला दबाया। इसी दौरान छोटे साले सोहिल ने पति शादाब को दूर किया। इस पर पति शादाब ने साहिल के सिर पर केतली से मारा। इस दौरान मकान मालिक के लड़के सचिन मीणा ने आकर बीच-बचाव कराया।

 

यह भी देखें: 7 साल से चकमा दे रहा इनामी बदमाश फरीदाबाद से गिरफ्तार, टोंक में की थी बड़ी वारदात

 

…कमरे में कम्बल के नीचे मिली मासूम, कटा हुआ था गला

परिवादिया ने बताया कि मकान मालिक के लड़के के जाने के बाद पति शादाब ने बेटी को छीनकर कमरे में ले गया और गेट बंद कर लिया। इसके बाद कैंची से वार कर मासूम की हत्या कर दी और खुद ने भी टिनशेड के नीचे लगी लोहे की पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। पड़ोसियों की मदद से तुरंत गेट तोड़कर पति शादाब को नीचे उतारा। कमरे में बच्ची नहीं दिखने पर कम्बल हटाकर देखा तो नीचे बच्ची दबी हुई थी। उसका गला कटा हुआ था और खून से लथपथ थी।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x