Home » क्राइम » ड्यूटी लगाने के लिए होमगार्ड से मांगी 4000 रिश्वत, जयपुर में कम्पनी कमांडर गिरफ्तार

ड्यूटी लगाने के लिए होमगार्ड से मांगी 4000 रिश्वत, जयपुर में कम्पनी कमांडर गिरफ्तार

– होमगार्ड पुलिस लाइन में एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी

जयपुर। राजस्थान एसीबी की एसआईयू इकाई ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने जयपुर होमगार्ड पुलिस लाइन में तैनात कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित स्वयं होमगार्ड है। पीड़ित ने कम्पनी कमांडर चन्द्रशेखर शर्मा पर ड्यूटी लगाने की एवज में 5000 रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत दी। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अधिकारी को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी देखें:  मुकदमे में FR लगाने मांगी 1.30 लाख की घूस, अलवर कोतवाली का ASI कन्हैयालाल गिरफ्तार

इन्होंने किया ट्रैप, कार्यवाही जारी

जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजिन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आई.डब्ल्यू. इकाई संदीप सारस्वत के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र पंचोली एवं टीम की ओर से ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted