Home » क्राइम » बाड़मेर के धोरीमन्ना में युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर के धोरीमन्ना में युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

– डीएसटी और धोरीमन्ना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जयपुर। बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र में फायरिंग कर जानलेवा हमला और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 17 सितंबर को पीड़ित भजनलाल विश्नोई ने धोरीमन्ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि जब वह पिकअप से घर जा रहे थे, तभी कृषि मंडी से खारी जाने वाली सड़क पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। जान से मारने की नीयत से उन पर पिस्टल से दो फायर किए और मारपीट भी की। इस घटना में दिनेश, हापूराम, मनोहर, विकास पूनिया, प्रकाश और चार-पांच अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।

दोगुनी उम्र के युवक से शादी कराने नाबालिग का अपहरण कर ले जा रहे थे गुजरात, झालावाड़ पुलिस ने 4 को दबोचा

 

दो आरोपी पकड़े, गाड़ी जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी श्रवण कुमार विश्नोई (26) निवासी कबूली और कमलेश कुमार विश्नोई (28) निवासी नेड़ी नाडी।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी श्रवण कुमार विश्नोई (26) निवासी कबूली और कमलेश कुमार विश्नोई (28) निवासी नेड़ी नाडी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस और वृत्ताधिकारी सुखाराम के सुपरविजन में धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडूराम और डीएसटी प्रभारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों श्रवण कुमार विश्नोई (26) निवासी कबूली और कमलेश कुमार विश्नोई (28) निवासी नेड़ी नाडी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में वारदात में इस्तेमाल की गई इसुजी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस कार्रवाई में थाना धोरीमन्ना से एसएचओ बगडू राम, हैड कांस्टेबल वीरम खां, कांस्टेबल कुम्भाराम, आसुराम, जगाराम और मनोज और डीएसटी से सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह, कांस्टेबल नखतसिंह, रामस्वरूप मीणा और कांस्टेबल चालक स्वरूप सिंह शामिल थे।

ऐसी ही और खबरों के लिए क्लिक करें DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x