-स्मैक तस्करी में गिरफ्तारी के बाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्य सेवा से किया निष्कासित
जयपुर। प्रतापगढ़ पुलिस में पदस्थापित एक कांस्टेबल को स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभाग ने साफ संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह विभाग के भीतर ही क्यों न हों।
244 ग्राम स्मैक के साथ हुआ था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 153/2026 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 244 ग्राम अवैध स्मैक के परिवहन के आरोप में प्रतापगढ़ जिले में तैनात कांस्टेबल विनोद सिंह (नं. 38) को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी देखें: झालावाड़ में सूदखोरी का सिंडिकेट ध्वस्त: ‘डांडी ब्याज’ से 5.86 करोड़ की लूट, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जांच में सामने आया गंभीर उल्लंघन
प्रारंभिक जांच और विभागीय परीक्षण में सामने आया कि कांस्टेबल विनोद सिंह मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त था। विभाग ने इसे सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन और नैतिक अधमता माना।
नियम 19(2) के तहत हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 19(2) के तहत 30 अप्रैल 2026 को कांस्टेबल विनोद सिंह को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
यह भी देखें: ‘साहब’ बनकर साइबर ठगों का हमला, AI से रची जा रही डिजिटल साजिश!
विभाग का सख्त संदेश
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपराध और भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कठोर वैधानिक और प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का कहना है कि पुलिस की छवि खराब करने वाले कर्मियों को किसी भी हाल में संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






