-प्रियंका चोपड़ा जोनस का अमेजन प्राइम वीडियो पर नया खतरनाक मिशन शुरू
मुंबई। ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर हाई-वोल्टेज एक्शन शुरू होने जा रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी चर्चित स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस बार प्रियंका चोपड़ा एजेंट नादिया सिंह के रोल में पहले से ज्यादा दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। करीब 2 मिनट 42 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और नई टीम के साथ खतरनाक मिशन की झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर एजेंट नादिया सिंह के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि रिचर्ड मैडेन मेसन केन की भूमिका में लौटे हैं। वहीं स्टेनली टुची बर्नार्ड ऑरलिक के रोल में टीम को लीड करते दिखाई देते हैं। मेसन केन और बर्नार्ड ऑर्लिक के साथ मिलकर नादिया इस बार एक ऐसे खतरनाक नेटवर्क से भिड़ने जा रही हैं, जो दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों से जुड़ा है। मेकर्स की मानें तो इस सीजन में दांव पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है—इंसानियत का भविष्य। नई टीम के साथ जासूसों को एक वैश्विक साजिश को रोकने के लिए दुनिया भर में मिशन चलाना होगा, जहां हर कोई शक के घेरे में है।
क्या है कहानी?

सीजन 2 में तबाह हो चुकी एजेंसी ‘सिटाडेल’ के टॉप एजेंट्स एक बार फिर दुनिया को बचाने के मिशन पर निकलते हैं। इस बार उनका सामना Manticore नाम के एक खतरनाक नेटवर्क से है, जिसे दुनिया के ताकतवर परिवारों का सपोर्ट है। अब जब एक नया और खतरनाक खतरा सामने आता है, तो ये तीनों फिर से एक्शन में आ जाते हैं। अब उन्हें नए और काबिल जासूसों की एक अनोखी टीम बनानी होगी और एक ऐसी साजिश को रोकने के लिए दुनियाभर में मिशन चलाना होगा, जो इंसानियत का भविष्य बदल सकती है। इस बार दांव पर बहुत कुछ हैं, क्योंकि कोई भी दोस्त इस बार दुश्मन हो सकता है। नई टीम, नए ट्विस्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ कहानी और भी रोमांचक होने वाली है।
कब और कहां देखें?
‘सिटाडेल 2’ का प्रीमियर 6 मई 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस सीजन में कुल 7 एपिसोड होंगे।
यह भी देखें: ‘हर जन्म में साथ’ का वादा! विजय की दुल्हन बनीं रश्मिका, दुपट्टे ने चुरा लिया सारा ध्यान
फैंस का मिक्सड रिएक्शन
ट्रेलर सामने आते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। कई फैंस प्रियंका चोपड़ा को ‘ग्लोबल स्टार’ बताते हुए उनकी वापसी का जश्न मना रहे हैं, जबकि कुछ दर्शक सीजन 2 में हुई देरी को लेकर नाराज भी नजर आए।
स्पिन-ऑफ का भी रहा है क्रेज

‘सिटाडेल’ का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था। इसके बाद इसका भारतीय स्पिन-ऑफ ‘Citadel: Honey Bunny’ और इटैलियन वर्जन ‘Citadel: Diana’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहे। कुल मिलाकर, ‘सिटाडेल सीजन 2’ एक बार फिर एक्शन, सस्पेंस और इंटरनेशनल स्पाई ड्रामा का बड़ा पैकेज साबित होने वाला है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






