डोटासरा का BJP सरकार पर जोरदार प्रहार- “खाद-बीज ही नहीं, पूरी सरकार ही ‘नकली’ है”
– डोटासरा ने झालावाड़-बारां से भरी हुंकार, “अब पंचायत चुनाव में जनता लेगी कुशासन का बदला झालावाड़/बारां। प्रदेश में पंचायत राज चुनाव के शंखनाद के साथ ही राजनीतिक पारा गरमा गया है। बुधवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने झालावाड़ के भवानीमंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया…