-स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए फेस पैक के साथ अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराजर लगाना न भूलें।
-अच्छे स्किनकेयर के लिए क्लींजिंग बेहद जरूरी है।
-जितना हो सके पानी पीएं ताकि अंदर से भी स्किन हाइड्रेट हो।
वैलेंटाइन डे पर ऐसा कौन है, जो अपनी खूबसूरती से अपने पार्टनर के होश नहीं उड़ाना चाहता है। पर प्रॉब्लम तब आती है जब आप महंगे प्रोडक्ट्स, क्रीम और फेशियल आदि के पीछे हजारों रुपए तो खर्च कर देते हैं। लेकिन चाहते हुए भी वह निखार नहीं मिलता जिसकी ख्वाहिश आप करती हैं। वैलेंटाइन डे वीक की शुरूआत आज से हो रही है। ऐसे में जब आप अपने पार्टनर के साथ प्लानिंग शुरू करें तो जरूरी है कि आपकी स्किन भी वी डे सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो। चाहे आप रोमांटिक डिनर या मजेदार दिन बिताने की ख्वाहिश रखती हों, ग्लोइंग स्किन आपकी डेट में चार चांद लगा सकती है। अच्छी बात यह है कि आपको महंगे ट्रीटमेंट या लास्ट मिनट फेशियल की जरूरत नहीं है। बस, थोड़ी सी सही तैयारी और हमारे द्वारा बताए जा रहे ब्यूटी टिप्स को फॉलो करें। और देखिए, चाह कर भी आपके पार्टनर की नजर आप पर से नहीं हट पाएगी।
मलाई और हल्दी का जादुई कमाल
मलाई और हल्दी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट बाद साफ पानी से फेस धो लें। इससे आपकी स्किन न केवल ग्लोइंग दिखेगी बल्कि खोई हुई रौनक भी लौट आएगी। वैसे आप चाहें तो बेसन, चंदन और हल्दी का फेस पैक बनाकर भी रोजाना अप्लाई कर सकती हैं। रोजाना ऐसा करने से आपकी स्किन साफ तो होगी ही, फेस की रंगत में भी निखार आएगा।
कॉटन वूल पैड से फेस दिखेगा कूल

कॉटन वूल पैड को गुलाब जल में डूबो कर फ्रीज करने के लिए रखें। पहले फेस को इसकी हैल्प से धोएं। फिर यहां बताए जा रहे तरीकों से फेस को अपलिफ्ट करने के लिए टिप्स को फॉलो करें। गुलाब जल में डिप इन कॉटन वूल पैड को गालों पर रखते हुए अपनी कनपटी तक ले कर जाएं। अब इन पैड्स को फोरहैड के बीच में रखते हुए बाहर की तरफ सहलाते हुए कनपटी तक ले जाएं। ठोडी यानि चिन पर पैड रखकर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। आखिर में गुलाब जल में ही भीगे पैड को पूरे फेस पर रखते हुए थपथपाएं। ऐसा करने से आपके फेशियल फीचर इनहैंस तो होंगे ही साथ ही फेस पर नयी ताजगी का एहसास आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा।
“पिक मी अप” फेस मास्क

वी डे का काउन-डाउन करने लगा है टिक-टिक, ऐसे में शहद और अंडे को जल्दी से कर लें पिक। जी हां, निखरी त्वचा का राज छिपा है ‘पिक मी अप” फेस मास्क में। बस दोनों इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें। लेकिन अगर आपकी त्वचा बेहद रूखी है तो शहद के साथ अंडे के योक (पीला भाग) को थोड़े से दूध के साथ मिला लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से धोइए। आपकी ग्लोइंग स्किन को देखकर आपके पार्टनर भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।
-ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी को रोज वॉटर में मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इसे लिप्स और आंखों के आसपास की जगह पर छोड़कर फेस पर लगाएं और सूखने पर पानी से धोएं।
-सभी तरह की स्किन के लिए इसी मास्क को स्किन के केवल ऑयली हिस्सों में लगाएं।
-सामान्य स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी में शहद और दही को मिक्स कर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर 30 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धोएं और निखरी व दमकती स्किन पाएं।
फेशियल स्क्रब भी है बेस्ट ऑप्शन
फेशियल स्क्रब का यूज करना भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह आपके फेस से डेड स्किन को हटा कर चेहरे पर चमक लगाने का जादुई काम करता है। इसके लिए करना सिर्फ इतना है कि अखरोट पाउडर को एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार करे। इस पेस्ट को सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।
-कड़ी पत्ता चेहरे में निखार लाने में मैजिकल रूप से काम करता है। ऐसे में इसे भी फेस पैक में यूज किया जाने लगा है। कड़ी पत्तों को सूखाकर पीस लें। इस पाउडर को दो चम्मच जेई या चोकर, दो चम्मच रोज वॉटर और एक चम्मच दही में मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को आंखों और लिप्स एरिया पर छोड़कर चेहरे पर लगा लीजिए। अब आधा घंटे बाद चेहरे को धो कर मनचाहा निखार पाने के लिए रेडी हो जाएं।
फ्रूट पैक का कमाल आएगा नेचुरल निखार

अगर आपकी स्किन बेहद सेंसटिव है तो फ्रूट पैक से बेहतरीन ऑप्शन आपके लिए कोई हो ही नहीं सकता। सेब को पीसकर इसे पके पपीते और मसले हुए केले के साथ मिलाकर एक पैक तैयार करें। चाहें तो आप इस पैक में दही व नीबूं जूस भी मिलाया जा सकता है, पर ऐसा करना ऑप्शनल है। आधे घंटे तक चेहरे पर लगाकर चेहरे को धोएं। ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे तो दूर होते हैं और त्वचा सॉफ्ट बनती है।
बॉडी को स्क्रब करना न भूलें
चेहरे को निखारने के चक्कर में कहीं आप अपनी बॉडी को भूल जाने की गलती न करें। बॉडी को सॉफ्ट बनाने के लिए बादाम और राइस पाउडर, रोज पेटल्स को दरदरा पीसकर दूध के साथ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलाकर एक कपड़े में बांध लें। इस कपड़े के बैग को हल्का गीला कर नहाते समय बॉडी पर रगड़िए। ऐसा करने से बॉडी बेहद मुलायम, दमकती और नेचुरल लगेगी।
इसके अलावा कुछ बातें है जिन्हें नजरअंदाज करना कहीं अर्थ का अनर्थ न कर दें। इसलिए फेस क्लींजिंग, हाइड्रेशन एक हेल्दी स्किन के लिए उतनी ही जरूरी है जितना की ऊपर बताए गए फेस ट्रीटमेंट्स। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए फेस पैक के साथ अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराजर लगाना न भूलें। जितना हो सके पानी पीएं ताकि अंदर से भी स्किन हाइड्रेट हो। मेकअप के बाद क्लींजिंग बेहद जरूरी है ताकि पोर्स साफ रहें। सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल, डेली रूटीन में आराम को भी करें शामिल और लास्ट मिनट एक्सपेरिमेंट करने से बचें। जिससे ये एक्सपेरिमेंट कहीं आपके फेस की रंगत न उड़ा दें।
ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com






