– एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग मूवी के प्रमोशन ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर मीडिया से हुई रूबरू
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग मूवी ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पर इंटरनेट पर कोहराम तो साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ 14 फरवरी को होने वाली उनकी शादी को लेकर मचा हुआ है। हद तो तब हो गई जब एक AI जनरेटेड वीडियो के जरिए दोनों को शादी का जोड़ा पहने दिखाया गया। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी गेस्ट के रूप में दिखाई दे रहे थे। हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि यह वीडियो फेक है।
मृणाल ने कही चौंकाने वाली बात

अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर मृणाल से जब उनकी शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि “आज मेरी हल्दी है, कल संगीत…”। उन्होंने कहा कि सिर्फ शादी करने के लिए उन्हें शादी नहीं करनी है। बल्कि सही इंसान का मिलना भी तो जरूरी है। जब भी कोई ऐसा उनकी लाइफ में होगा तो वे सबको बताकर शादी भी करेंगी। मृणाल बोलीं, “फिलहाल तो 14 फरवरी इस बार उनके लिए 1 अप्रैल (अप्रैल फूल डे) होने वाला है।” कभी-कभी सोचती तो डर जाती हूं कि लोग बिना कुछ जाने आपकी लाइफ को कितना कॉम्प्लीकेटेड बना सकते हैं।
अफवाहों का बाजार क्यों है गर्म

जब से दोनों की पार्टियों में साथ देखा क्या गया तभी से मृणाल और धनुष के अफेयर की चर्चा और अब शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्मा रहा था। हालांकि मृणाल पहले भी इन खबरों का खंडन कर चुकी हैं, जबकि धनुष की तरफ से अभी तक कोई भी सफाई अभी नहीं हुई है। ऐसे में बेबुनियाद खबरों का बाजार अभी तक ठंडा होता नहीं दिख रहा है।
यह भी देखें: इस वैलेंटाइन सीजन में वफादारी की होगी परीक्षा
मृणाल के पास हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर मूवी ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा मृणाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट में मूवी ‘डकैत’ अदिवी शेष के साथ, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ वरूण धवन और मौनी रॉय के साथ लाइनअप में हैं।
वर्कफ्रंट के मामले धनुष भी नहीं हैं पीछे

धनुष हाल ही में निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म “तेरे इश्क में” में कृति सेनन के साथ नजर आए थे। फिल्म भले ही कुछ कमाल नहीं दिखा पाई पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निकालने में कामियाब रही। धनुष के तीन प्रोजेक्ट्स कन्फर्म बताए जा रहे हैं। इनमें निर्देशक विग्नेश राजा की फिल्म ‘कारा’, फिल्म ‘D55’ राजकुमार पेरियासामी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं और ममिता बैजू के साथ एक अनाम फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: Democraticbharat.com






