Home » राजस्थान » जयपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जयपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

-पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया, अब तक 4 बदमाश पकड़े, अन्य की तलाश जारी


Two history-sheeters arrested in Jaipur   जयपुर।
जयपुर के मालवीय नगर में परिवार को जान से मारने की धमकी देने, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और जाति सूचक शब्दों से गाली गलौच करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर को जवाहर सर्किल पुलिस ने पकड़ लिया है। डीसीपी पूर्व संजीव नैन ने बताया कि आदित्य सिंह पंवार उर्फ हनी सिंह उर्फ हनी टाइगर श्याम नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इसके खिलाफ 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं मनीष सैन मालवीय नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इस पर 31 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में दो आरोपियो गौरव कलवानी और प्रतीक नायक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

डीसीपी पूर्व संजीव नैन के अनुसार आरोपियों मनीष सैनी, अक्षय सैनी, हनी टाइगर, रोहित वर्मा सहित अन्य बदमाशों ने 28 जनवरी को पीड़ित किशन मीणा के मालवीय नगर स्थित घर पर जाकर परिवार को गोली मारने की धमकी दी। घर में घुसकर और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही जाति सूचक शब्दों से गाली-गलौच भी की। इसके बाद पीड़ित किशन मीणा ने जवाहर सर्किल थाने में एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।

यह भी देखें: जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दिल्ली-यूपी से दबोचे अंतरराज्यीय नकबजन; 25 लाख नकद और लाखों की ज्वैलरी बरामद

 

पुलिस से बचने लगातार ठिकाने बदल रहे थे आरोपी

मालवीय नगर एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज चैक की और आरोपियों की पहचान कर लगातार दबिश दी गई।  लेकिन आरोपी चालाक होने के कारण लगातार लोकेशन बदल रहे थे। प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने के खूब प्रयास किए गए। इस पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पूर्व आलोक सिंघल के निर्देशन और मालवीय नगर एसीपी के सुपरविजन में टीम का गठित की। आखिरकार पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर-दबोचा।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x