Home » राजस्थान » नाई बनकर छिपता रहा शातिर ठग, भतीजी की शादी में गांव आया तो पुलिस ने दबोचा

नाई बनकर छिपता रहा शातिर ठग, भतीजी की शादी में गांव आया तो पुलिस ने दबोचा

thug disguised as a barber  जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी (सीबी) विंग ने 15 हजार के इनामी बदमाश पप्पू नाई को मथुरा के बरसाना से गिरफ्तार कर लिया है। यह शातिर बदमाश पिछले 8 वर्ष से जयपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। SP ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पप्पू नाई उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों में फरारी काट रहा था। पहचान छिपाने के लिए नाई की दुकान पर बाल काटने का काम करता था। सीआईडी (सीबी) की टीम को सूचना मिली कि वह भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बरसाना आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने गोवर्धन-छाता रोड पर उसे दबोच लिया।

यह भी देखें: FASTag यूजर्स अलर्ट! NHAI की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग रहे साइबर अपराधी

 

ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त में जालसाजी

 

SP ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि पप्पू नाई ने अपने साथी और मास्टर माइंड छोटू खां के साथ मिलकर दो लोगों के साथ धोखाधड़ी की। इन शातिर बदमाशों ने रोशन लाल और कालूराम मीणा नामक दो व्यक्तियों से ₹8.33 लाख प्रति ट्रैक्टर की दर से सौदा किया। लेकिन, सिर्फ 73 हजार रुपए देकर ही फर्जी कागजात तैयार करवा लिए। इसके बाद ना बैंक की किस्त भरी और ना ही मालिकों को पैसा दिया। इन्होंने कूटरचित दस्तावेज से ट्रैक्टर्स को खुर्द-बुर्द कर दिया। आरोपी को सांगानेर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां पूछताछ में अन्य कई वारदातों और गिरोह के सदस्यों के खुलासे होने की उम्मीद है।

 

इस टीम ने दबोचा आरोपी

एसपी मैत्रेयी के सुपरविजन में उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने भरतपुर, अलवर और डीग में सूचनाएं एकत्रित कीं। इस टीम में एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार, नरेश कुमार और थाना सांगानेर सदर के कांस्टेबल पवन की विशेष भूमिका रही। टीम की मुस्तैदी के कारण ही 2018 से सांगानेर सदर थाने में दर्ज दो गंभीर मामलों का यह वांछित अपराधी पकड़ा गया।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x