Home » क्राइम » लग्जरी गाड़ी बनी नशे का अड्डा! सांगानेर-प्रतापनगर से तीन ड्रग्स तस्कर दबोचे

लग्जरी गाड़ी बनी नशे का अड्डा! सांगानेर-प्रतापनगर से तीन ड्रग्स तस्कर दबोचे

-CST टीम की बड़ी कार्रवाई: 910 ग्राम हाइड्रोफोनिक विदेशी गांजा और 1.55 लाख कैश बरामद

 

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CST टीम ने सांगानेर और प्रतापनगर से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। CST टीम ने इनके पास से 910.01 ग्राम हाइड्रोफोनिक विड ऑर्गेनिक विदेशी गांजा, नशा बेचने से मिले 1,55000 रुपए और एक लग्जरी वाहन बरामद किया। ऑर्गेनिक विदेशी गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास टीम ने तस्कर दबोचा

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि CST टीम को सांगानेर पुलिस थाना क्षेत्र में चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास एक लग्जरी वाहन में नशा तस्करी की सूचना मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशा रखने के आरोप में मौलिक अग्रवाल और फोरमैन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने इनके पास से 541 ग्राम विदेशी गांजा, 1 लाख 55 हजार और एक लग्जरी वाहन बरामद किया। नशा तस्कर मौलिक अग्रवाल वैशाली नगर का रहने वाला है और वर्तमान में गांधीनगर स्थित एम.आई.ए.सी कैम्पस के एफ ब्लॉक में रहता है। वहीं हेमराज सैनी मूल रूप से टोंक जिले का है। वर्तमान में यह जगतपुरा स्थित डी-मार्ट के पास रहता है।

 

यह भी देखें: नशे की कमाई से बनाया महल, नशा तस्कर के ठिकाने पर चला JDA का बुलडोजर, काली कमाई होगी कुर्क

 

एक तस्कर धरा, 369.01 ग्राम विदेशी गांजा जब्त

विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बताया किCST टीम ने प्रतापनगर क्षेत्र स्थित कुभ्मा मार्ग के सेक्टर 11 में कार्रवाई की। टीम ने आरोपी नितिन शर्मा को गिरफ्तार कर 369.01 ग्राम ऑर्गेनिक गांजा और एक मोबाइल जब्त किया है। आरोपी मूल रूप से बांदीकुई का रहने वाला है। वर्तमान में प्रतापनगर के सेक्टर 8 में किराए से रहता है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x