Home » राजस्थान » जयपुर की सोसम्मा विश्वनाथन की देह दान, मरने के बाद भी आएंगी दूसरों के काम

जयपुर की सोसम्मा विश्वनाथन की देह दान, मरने के बाद भी आएंगी दूसरों के काम

– बेटे सुधीर विश्वनाथन और उनकी बहन डॉ. सुजाता ने सवाईमानसिंह अस्पताल को देह दान की

 

जयपुर। हर कोई जिंदा रहते अपने परिवार की ही सोचता है, लेकिन बहुत कम लोग होते हैं, जो मरने के बाद भी समाज सेवा कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है, जयपुर के सोडाला निवासी सोसम्मा विश्वनाथन ने। मौत के बाद भी सोसम्मा विश्ननाथन का शरीर मिट्टी में मिलने के बजाय लोगों के काम आएगा। सोसम्मा विश्वनाथन की मौत के बाद बेटे सुधीर विश्वनाथन और उनकी बहन डॉ. सुजाता ने सवाईमानसिंह अस्पताल को देहदान कर दी है। सोडाला निवासी सुधीर विश्वनाथन की मां का यह देहदान डॉक्टर्स के प्रशिक्षण, शोध और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने में काम आएगा।

यह भी देखेंः SMS में मेडिसिन विभाग पर ही डाल दिया OPD का बोझ, विशेषज्ञ डॉक्टर्स की फिर मौज

 

फूलों से सजे वाहन से अस्पताल लाई गई पार्थिव देह

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल के मार्गदर्शन में देहदान की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप पूर्ण की गई। गोयल ने विश्वनाथन परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। पार्थिव देह को लाने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ने पुष्पों से सुसज्जित वाहन भिजवाया और पूरे सम्मान के साथ देह को लाया गया। सवाई मानसिंह अस्पताल में दिवंगत आत्मा की ​स्मृति में पौधरोपण किया गया। सवाई मानसिंह अस्पताल प्रशासन ने देहदान करने वाले परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

देहदान और अंगदान के लिए चलाया जाएगा अभियान

गोयल ने बताया कि विभाग देहदान जैसे पुनीत कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए आमजन में जागरूकता बढ़ाएगा। इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने में बड़ा सहयोग मिल सकेगा। देहदान समाज के लिए एक श्रेष्ठ प्रेरणा है, जो ना केवल जीवन के बाद भी मानव सेवा का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि भावी पीढ़ी के चिकित्सकों को बेहतर प्रशिक्षण देने में सहायक बनता है। उन्होंने बताया कि देहदान एवं अंगदान के कार्य को आगे बढ़ाने लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान को विगत दिनों अंगदान में उल्लेखनीय प्रगति के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

ये भी रहे मौजूद

देहदान के अवसर पर सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, डॉ. संजय सैनी, डॉ. अजय चमडिया, अतिरिक्त निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता, उप निदेशक डॉ. वंदना शर्मा, नीरज गंगवाल, समाज सेवी कमल संचेती, उद्यमी राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी ही खबरों के लिए देखेंः DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x