Home » मनोरंजन » रश्मिका-विजय के हुए फेरे, उदयपुर बना ‘VIROSH’ वेडिंग का गवाह!

रश्मिका-विजय के हुए फेरे, उदयपुर बना ‘VIROSH’ वेडिंग का गवाह!

-उदयपुर में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से गुरुवार सुबह लिए सात फेरे, शाम को कोडवा परंपरा से होगी दोबारा शादी

 

‘Wedding of VIROSH’ उदयपुर। साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा विवाह बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार को सुबह उदयपुर स्थित ITC Mementos Udaipur में दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। खबर आ रही है कि अब यह जोड़ी शाम को कोडवा परंपरा से दूसरी बार शादी रचाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

 

‘Wedding of VIROSH’ नाम से मनाया गया जश्न

इस हाई-प्रोफाइल पर बेहद पर्सनल कार्यक्रम को ‘Wedding of VIROSH’ नाम दिया गया है। शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो चुकी थीं। समारोह में केवल परिवारजन और करीबी मित्र ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। बता दें कि इंटरनेट पर दोनों सितारों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तैयारियों की झलक भी साझा की, जिसमें पूल वॉलीबॉल और क्लासी जापानी डिनर की तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं।

 

मां की ज्वैलरी में नजर आएंगी रश्मिका

खबरों की मानें तो शाम को कोडवा रीति-रिवाज से होने वाली शादी में रश्मिका अपनी मां की शादी की ज्वैलरी पहनने वाली हैं। बता दें यह ज्वैलरी उनकी मां ने अपनी शादी के दौरान पहनी थी। इस बात को लेकर रश्मिका बेहद एक्साइटेड हैं।

 

‘प्राइमल’ थीम पर आधारित रही शादी

शादी की थीम ‘प्राइमल’ रखी गई, जिसका अर्थ है जड़ों की ओर लौटना। कार्यक्रम को सादगी, परंपरा और भारतीय संस्कृति के हिसाब से डिजाइन किया गया है। डेकोरेशन में नेचुरल कलर्स, मिट्टी, लकड़ी और फूलों का इस्तेमाल किया गया। पंचतत्व और प्रकृति को सेंटर में रखकर हर रस्म पारंपरिक तरीके से निभाई गई।

 

फिल्मों से शुरू हुई थी चर्चा

रश्मिका और विजय की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्मों Geetha Govindam और Dear Comrade में खूब पसंद किया था। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब शादी के साथ ऑफिशियल हो गई है।

 

यह भी देखें: ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत का ‘तुम्बाड 2’ में भी दिखेगा खौफ!

 

पावर कपल की नेटवर्थ पर भी चर्चा

शादी के साथ-साथ इस पावर कपल की कमाई और कुल नेटवर्थ भी हॉट टॉक सब्जेक्ट बन चुका है। दोनों ने तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। शादी होते ही बाॅलीवुड कपल्स की तरह इस पावर कपल की झोली में कई ब्रांड इंडोर्समेंट मिलने की बातें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स इस नए जोड़े को बधाइयां मिल रही हैं, जिसने इंटरनेट को भी हिला कर रख दिया है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x