-हिंदू को गौ हत्यारा बताने पर भड़के गोपाल शर्मा, कहा- अंतिम सांस तक ब्राह्मण, गौ-सेवकों के साथ खड़ा रहूंगा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को सदन कार्यवाही के दौरान हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य के गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने संबंधी प्रश्न आने के बाद जमकर हंगामा हुआ। गोपालन मंत्री के जवाब के बाद जब कथित तौर पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा हिंदुवादी गौपालकों पर गौ-हत्या का आरोप और विधायक द्वारा उसको संरक्षण देने जैसे गंभीर आपत्तिजनक और अप्रमाणित आरोप लगाए। उसी समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधायक गोपाल शर्मा की ओर अभद्र इशारा करके कहा कि ‘ये है गौ हत्यारा’ जैसी अपमानजनक टिप्पणी की तो सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने तीखी आपत्ति दर्ज कराई। शर्मा ने आक्रामक तेवर के साथ कहा कि कोई साबित कर दे, तो वे इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान सदन में काफी गहमागहमी हुई और कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी।
समर्थन में उतरा सत्ता पक्ष, अध्यक्ष ने दी व्यवस्था
शाम को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष की ओर से विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की कवायद की गई। जिसका सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विरोध दर्ज कराया। गर्ग ने कहा कि सदन की गरिमा भंग करने पर कार्रवाई होती है तोराजाखेड़ा विधायक और कोटा उत्तर विधायक धारीवाल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस विषय की जांच कराने की बात कही और दोनों पक्षों से बजट पर चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग की अपील की।
यह भी देखें: राहुल गांधी पार्ट टाइम “पॉलिटिशियन” और फुल टाइम “ड्रामेबाज”: शिवराज सिंह चौहान
विधायक शर्मा ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
दोपहर की घटना के बाद शर्मा ने सदन में अपने व्यवहार पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि भावनात्मक आक्रोश में उनसे सदन की मर्यादा भंग हुई, जिसका उन्हें खेद है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस विषय में खेद प्रकट किया है। विधायक शर्मा ने वीडियो संदेश में स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे सदैव गो-पूजकों, हिंदू समाज, ब्राह्मणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे हैं और अंतिम सांस तक उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी गौ-पालक और ब्राह्मण व्यक्ति पर इस प्रकार के घिनौने और निराधार आरोप लगाए जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी देखें: डोटासरा ने ली चुटकी, मार्च में पंचायतीराज चुनाव कराने की केन्द्र से आ गई पर्ची
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






