Home » क्राइम » झोपड़ी में चल रही थी MD ड्रग फैक्ट्री, प्रतापगढ़ पुलिस ने 1.60 करोड़ की मेफेड्रोन की जब्त

झोपड़ी में चल रही थी MD ड्रग फैक्ट्री, प्रतापगढ़ पुलिस ने 1.60 करोड़ की मेफेड्रोन की जब्त

– ऑपरेशन चक्रव्यूह: 1.897 किलो एमडी पकड़ी, 5 जिंदा कारतूस के साथ अवैध हथियार भी बरामद

 

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ की हथुनिया पुलिस ने झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 897 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। इसकी कीमत करीब 1.60 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

ड्रग्स बनाने का मिला सामान

SP बी.आदित्य ने बताया कि पुलिस ने असावता-कुलथाना मार्ग पर एक सुनसान खेत में रेड मारी। यहां पर सीमेंट की चादरों वाली झोपड़ी में एमडी ड्रग्स की मिनी फैक्ट्री का सैटअप मिला। पुलिस ने मौके से 1.897 किलो एमडी और ड्रग्स बनाने के उपकरण इंडक्शन कुकर, मिक्सर, हीटर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया।

 

यह भी देखें: सांगानेर में 8 माह की बेटी की गला काटकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में दरिंदा पिता

 

दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार, गुजरात-एमपी से जुड़े तार

मौके से पुलिस ने प्रतापगढ़ के असावता निवासी मुराद खान पठान (28) और गुजरात के मेहसाणा निवासी मोहम्मद जुनेद (48) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतापगढ़ का जीवन आंजना और उज्जैन का शरीक उर्फ जेरी फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी पिछले दो दिनों से यहां ड्रग्स तैयार कर रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस फैक्ट्री से तैयार माल किन-किन शहरों में सप्लाई किया जाना था।

 

यह भी देखें: जनता की अदालत में जयपुर कमिश्नर : FIR जांच पर उठे सवाल, कमिश्नर सचिन मित्तल ने तलब की रिपोर्ट

 

लोडेड पिस्टल जब्त, आरोपी पर पहले से ही गंभीर मामले

पुलिस ने मौके से ड्रग्स के साथ ही अवैध हथियार भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मुराद खान के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और 05 जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक यामाहा मोटरसाइकिल और एक कार को भी जब्त किया है।
मुराद खान पहले से ही हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहा है।

 

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने अंजाम दिया।टीम में एएसआई मनोहरसिंह, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल मुकेश, गिरीश चन्द, भगवती लाल और चालक गणपत की भी विशेष भूमिका रही।

 

यह भी देखें: प्रतापगढ़ पुलिस ने कार के सीक्रेट केबिन से बरामद की 1.54 करोड़ की ब्राउन शुगर, दो तस्कर गिरफ्तार

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x