-प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: 733 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, अरनोद के दूल्हा भाई से जुड़े तार
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट कार के सीक्रेट केबिन से 773 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। SP बी. आदित्य ने बताया कि इस दौरान कोटड़ी निवासी दो तस्कर राधेश्याम उर्फ राजू नाई (38) और कारू लाल गायरी (45) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार (RJ 27 CE 4636) को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी नगजीराम के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत यह कार्रवाई की गई।
यह भी देखें: अलवर पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर ‘सरकार’, वारदात की फिराक में था
तस्करों के घबराने पर पुलिस को हुआ संदेह
SP बी. आदित्य ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार को रुकवाया तो अंदर बैठे लोग घबरा गए। संदेह होने पर पुलिस ने कार की गहनता से जांच की। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गियर बॉक्स के नीचे एक विशेष गुप्त केबिन बना रखा था। पुलिस ने जब इसे खोला तो वहां प्लास्टिक की दो थैलियों में ब्राउन शुगर मिली। इसके बाद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन चक्रव्यूह को इन्होंने दिया अंजाम
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी नगजीराम के साथ एएसआई मनोहर लाल और हैड कांस्टेबल बापूलाल की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल गोमसिंह, प्रतापसिंह, अनुज और ड्राइवर कांस्टेबल नन्दूराजसिंह भी शामिल रहे।
मुख्य सप्लायर आमिर को तलाश रही पुलिस
पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह नशे की खेप उन्हें अरनोद हाल कोटड़ी निवासी आमिर खान उर्फ दूल्हा भाई ने अपने निर्माणाधीन मकान के बाहर क्रेटा कार से निकाल कर दी थी। इस खेप को उदयपुर के पास हाईवे पर किसी अज्ञात व्यक्ति को डिलीवर करना था। पुलिस अब मुख्य सप्लायर आमिर खान की तलाश में जुट गई है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






