– जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने की सांगानेर में जनसुनवाई, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे और पारिवारिक झगड़ों पर दिए सख्त निर्देश
जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में जनसुनवाई की और लोगों के परिवाद सुने। इस दौरान सर्वाधिक परिवाद आपसी मुकदमे, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतों से सम्बंधित थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 107 परिवादियों ने कमिश्नर को अपनी पीड़ा बताई। कमिश्नर मित्तल ने कई परिवादियों का हाथों-हाथ ही समाधान कर दिया। साथ ही समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी अफसरों को निर्देश दिए। आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर हर बार अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई करते हैं और लोगों को राहत दे रहे हैं।
यह भी देखें: जनता की अदालत में जयपुर कमिश्नर : FIR जांच पर उठे सवाल, कमिश्नर सचिन मित्तल ने तलब की रिपोर्ट
इन थाना क्षेत्रों के पहुंचे परिवादी

जनसुनवाई में सांगानेर, प्रतापनगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट थाना क्षेत्र के परिवादी पहुंचे और कमिश्नर को सीधे ही अपनी समस्या बताकर समाधान करने का आग्रह किया। इस दौरान कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक कमिश्नरेट ऑफिस नहीं आ पाता है, इसलिए अलग-अलग सर्किल में जनसुनवाई कर रहे हैं, जिससे लोग आसानी से समस्या का समाधान पा सके।
ये रहे मौजूद
इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशंस राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर और संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी मौजूद रहे।
ऐसी खबर पढ़ने के लिए देखें: Democraticbharat.com






