Home » क्राइम » नामांतरण के नाम पर घूसखोरी: धौलपुर का पटवारी 50 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नामांतरण के नाम पर घूसखोरी: धौलपुर का पटवारी 50 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

-भ्रष्टाचार पर वार: आरोपी से की जा रही है पूछताछ, अन्य की भूमिका की भी जांच

धौलपुर। एसीबी धौलपुर ने बुधवार को बसई सामन्ता हल्का के पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने नामांतरण दर्ज करने के बदले यह घूस मांगी थी। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य अफसरों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

 

एसीबी ने की ट्रेप कार्रवाई

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि धौलपुर की एसीबी चौकी को इस सम्बंध में शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया परिवादी के पिताजी ने 6 जनवरी को खाता संख्या 141 के खसरा नम्बर 244, 249 और 476 में से रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी। इस रजिस्ट्री के आधार पर नामांतरण दर्ज करने के बदले में पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा 50 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने यह ट्रेप कार्रवाई की।

 

यह भी देखें: लाख-लाख की मांग पड़ गई भारी, जयपुर में एसीबी के ट्रैप में फंसे ब्लॉक विकास अधिकारी

 

खिड़की से निकली रिश्वत की रकम

एसीबी के उपमहानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और धौलपुर एसीबी के उप अधीक्षक ज्ञानचंद के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इस पर एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथ धर-दबोचा। आरोपी के कमरे की खिड़की से रिश्वत बरामद कर ली गई है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x