Home » मनोरंजन » मेरे ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे… पोस्टर लेकर सड़क पर उतरा पति, लगा रहा मदद की गुहार

मेरे ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे… पोस्टर लेकर सड़क पर उतरा पति, लगा रहा मदद की गुहार

– 13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म ‘1982 ए लव मैरिज’

 

मुंबई की सड़कों पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। एक शख्स हाथ में पोस्टर लिए नजर आ रहा है, पोस्टर पर लिखा है, ‘मेरे ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे।’ एक पीड़ित पति अपनी पत्नी को ससुराल से वापस लाने के लिए लोगों से मदद मांग रहा है। यह कोई वास्तविक घटना नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर फिल्म को प्रमोशन करने का प्रयास है। यह प्रयास फिल्म में मुख्य हीरो का किरदार निभाने वाले अमित कुमार शर्मा कर रहे हैं। खास बात यह है कि अमित कुमार शर्मा इस फिल्म के राइटर भी हैं। उनका यह प्रयास लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म स्टार्स अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। कोई सोशल मीडिया कैंपेनिगं, इंटरव्यूज और इवेंट का आयोजन करके फिल्मों का प्रचार करता है तो कोई अन्य प्लेटफॉर्म पर। कई बार यह भी देखा गया है कि फिल्म स्टार्स अलग गेटअप में सड़क पर उतर जाते हैं और अपनी फिल्म का प्रचार करते हैं। अब मुंबई की सड़कों पर एक आदमी कुर्ता पहने, सेहरा बांधे, गले में नोटों की माला पहने और हाथ में एक पोस्टर लिए फिल्म का प्रमोशन करता दिखाई दे रहा है। पहली नजर में तो इस पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि सच में वह इंसान मदद की गुहार लग रहा है। पोस्टर पर जो बातें लिखी हुई है, वे लोगों का ध्यान अपनी और खींच रही हैं। पोस्टर से ही फिल्म के बारे में पता चलता है। पिक्चर का नाम है ‘1982 ए लव मैरिज’, जो मुंबई के मूवी मैक्स और मैक्सस सिनेमा में 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य हीरो अमित कुमार शर्मा का कहना है कि यह फिल्म भारत में विवाह से जुड़े सामाजिक दबावों और अपेक्षाओं से जूझ रहे एक युवा जोड़े की यात्रा पर केंद्रित है और अक्सर पारंपरिक रूप से तयशुदा विवाहों की तुलना प्रेम-आधारित विवाहों से करती है। उनका कहना है फिल्म को अच्छा रेस्पांस मिला तो इसे देशभर में रिलीज किया जाएगा।

 

अमिताभ बच्चन ने दिखाया पोस्टर, हुए वायरल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने घर ‘जलसा’ के बाहर खड़े होकर फैंस से रूबरू होने के दौरान इस फिल्म का पोस्टर लोगों को दिखाया। वहीं पोस्टर पर लिखी बातों को पढ़कर आश्चर्यचकित हुए और लोगों से फिल्म देखकर इसकी वास्तविक कहानी से रूबरू होने को कहा। अमिताभ बच्चन का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

 

यह भी देखें: 7 वैनिटी वैन से ₹40 करोड़ तक, रणवीर सिंह और एक्सेल टकराव ने ‘डॉन 3’ को रोका

 

7 साल से अटकी हुई थी फिल्म


गौरतलब है कि यह फिल्म ‘1982 ए लव मैरिज’ टाइटल से साल 2019 में रिलीज होनी थी। ये 1 घंटे 53 मिनट लंबी है और इसको प्रशांत गोरे ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमित कुमार शर्मा, अमना और रीटा अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई थी। खाटूश्याम बाबा के भक्त अमित कुमार शर्मा का कहना है कि उन दिनों किन्हीं कारणों से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन बाबा श्याम की कृपा से अब फिल्म की रिलीज डेट आ चुकी है। फिल्म देखने को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x