– गणपति नगर रेलवे क्रिकेट मैदान में 28 फरवरी तक रोज होंगे मैच
– 16 वार्डों की 16 टीमें ले रहीं हिस्सा, विजेता को 51 हजार का पुरस्कार
जयपुर। विधायक गोपाल शर्मा की पहल पर सिविल लाइंस क्षेत्र में “सिविल लाइंस प्रीमियर लीग” का शनिवार दोपहर 1 बजे गणपति नगर रेलवे क्रिकेट मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। विधायक गोपाल शर्मा ने ट्रॉफी का अनावरण कर एवं टॉस करवाकर लीग के पहले मैच की औपचारिक शुरुआत की। यह लीग 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जिसमें सिविल लाइंस क्षेत्र के नवगठित 16 वार्डों की 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला हरिपुरा ब्लास्टर्स (वार्ड 96) और गणपति फाइटर्स (वार्ड 99) के बीच खेला गया। गणपति फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 25 फरवरी से खेले जाएंगे। जबकि फाइनल का महामुकाबला 28 फरवरी को होगा। मैच प्रारंभ होने से पहले विधायक शर्मा ने सभी टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश तांबी, रेखा राठौड़, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राजेश कुमावत, पूर्व पार्षद चेयरमैन रवि प्रकाश सैनी, हेमेंद्र शर्मा, अंशु शर्मा, मनोज मुद्गल, सिविल लाइंस के चारों मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, निखिल वर्मा, इंदु परमार, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खेल और उत्सव का माहौल है तथा आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी देखें: विधानसभा में गूंजा पत्रकारों का मुद्दा: सुरक्षा, सम्मान और आवास की मांग तेज
ये टीम ले रहीं भाग

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

आकर्षक पुरस्कार

लीग के प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को “प्लेयर ऑफ द मैच” से सम्मानित किया जाएगा। सीरीज के अंत में “प्लेयर ऑफ द सीरीज”, “बेस्ट बैट्समैन” और “बेस्ट बॉलर” जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपए तथा उपविजेता टीम को 21,000 रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से प्लेइंग-11 का चयन कप्तान द्वारा किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
ये रहा मैच शेड्यूल







