Home » राजनीति » MLA गोपाल शर्मा ने की राजस्थान को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी दिलाने की मांग

MLA गोपाल शर्मा ने की राजस्थान को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी दिलाने की मांग

-विधानसभा में बजट चर्चा: जयपुर के 300 साल पर मांग लिया तोहफा, बने विश्वस्तरीय स्टेडियम

 

जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने विधानसभा में खेल एवं युवा विभाग की बजट चर्चा के दौरान राजस्थान को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी से जोड़ने की जोरदार अपील की। शर्मा ने आग्रह किया कि जिस तरह एशियाड के समय जयपुर के जमवारामगढ़ में नौकायन प्रतियोगिता हुई थी, उसी तरह 2030 में अहमदाबाद में होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स की कुछ प्रतियोगिताएं राजस्थान में भी कराने का प्रयास किया जाए।

यह भी देखें: विधानसभा में ‘8 लाख करोड़ घोटाले’ पर हंगामा, स्वास्थ्य माफिया पर MLA का बड़ा वार

विधायक शर्मा ने मांग रखी कि जयपुर की स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में एक विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण हो, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार के कार्यकाल में पंचायत से जिला स्तर तक खेल अधोसंरचना का तीव्र विकास हो रहा है। प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने का यह स्वर्णिम अवसर है। साथ ही, उन्होंने आग्रह किया कि कुश्ती मेें राजस्थान का नाम आगे बढ़ाने वाले गुरु हनुमान और अन्य बड़े खिलाड़ियों जैसे लिंबाराम, रघुवीर सिंह, गोपाल सैनी, रामसिंह की स्मृतियों का स्थायी बनाया जाए। इन्होंने खेलों में राजस्थान का नाम रोशन किया था।

शर्मा ने राठौड़ को श्रेष्ठ खेल मंत्री बताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व में सेना का अनुशासन, खिलाड़ी का जज्बा और राजनेता का दूरदर्शी विजन समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री रहते हुए कर्नल राठौड़ ने देश की खेल नीति में ऐतिहासिक परिवर्तन किए थे, जिनका लाभ भी मिला।

ऐसी ही खबरें पढ़ें : Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x