Home » क्राइम » 2.5 लाख में बेचा भविष्य! MBBS छात्र बना डमी कैंडिडेट, SOG ने कोलकाता से दबोचा

2.5 लाख में बेचा भविष्य! MBBS छात्र बना डमी कैंडिडेट, SOG ने कोलकाता से दबोचा

-2.5 लाख की डील, वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में बड़ा खुलासा

 

जयपुर। राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को पेपर लीक और डमी कैंडिडेट गैंग के खिलाफ फिर बड़ी कामयाबी मिली है। SOG ने कोलकाता से 10 हजार के इनामी डमी परीक्षार्थी प्रिंस सैनी (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी MBBS फोर्थ ईयर का छात्र है। आरोपी MBBS छात्र प्रिंस सिर्फ 2.50 लाख रुपए के बदले डमी परीक्षार्थी बना था। अब डॉक्टर बनने के बजाय सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

 

विज्ञान की परीक्षा में बना था डमी कैंडिडेट

SOG के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी MBBS छात्र प्रिंस उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह वर्तमान में कोलकाता के बारासात राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में MBBS फोर्थ ईयर का छात्र है। SOG की जांच में सामने आया है कि प्रिंस ने सांचौर निवासी मूल अभ्यर्थी मनोहर सिंह विश्नोई की जगह पर डमी कैंडिडेट बनकर विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। यह परीक्षा 24 दिसम्बर 2022 को उदयपुर के सविना खेड़ा स्थित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की गई।

 

यह भी देखें: लग्जरी गाड़ी बनी नशे का अड्डा! सांगानेर-प्रतापनगर से तीन ड्रग्स तस्कर दबोचे

 

अब तक 27 गिरफ्तार

आपको बता दें कि SOG वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 में मामले में अब तक कुल 27 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनमें 12 मूल अभ्यर्थी, प्रिंस सहित 10 डमी परीक्षार्थी, 05 बिचौलिए और सहयोगी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिस देशमुख और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस दौरान निरीक्षक प्रवीण सिंह और आरक्षी सीताराम की भी विशेष भूमिका रही।

 

यह है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर 2022 को आयोजित सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी, जिसे बाद में 29 जनवरी 2023 को दोबारा कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि विज्ञान विषय में कुछ अभ्यर्थियों ने डमी परीक्षार्थियों के जरिए चयनित होने का प्रयास किया था, जिसके बाद एसओजी ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

ऐसी ही खबराें के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x