-विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर में लाखों वोटर्स की हुई छंटनी के बाद किशनपोल में सबसे कम और झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा वोटर्स
जयपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य यानी एसआईआर की लिस्ट जारी होने के साथ ही राजधानी के शहरी क्षेत्र और जिले की 17 विधानसभा क्षेत्रों में कई स्तरों पर मतदाताओं की कमी या अधिकता आने वाले समय में विधानसभा चुनावों में प्रभावित करेगी। शनिवार को जारी सूची से पहले राजधानी के घर-घर सत्यापन, मैपिंग और दावे-आपत्तियों की सुनवाई की लंबी प्रक्रिया चली है। इसके बाद ही यह फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है। इससे पहले लगभग तीन महीने तक चली एसआईआर प्रक्रिया में जयपुर जिले से 3 लाख 88 हजार 268 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। जयपुर जिला निर्वाचन आयोग से जारी फाइनल मतदाता सूची में जयपुर जिले की 17 विधानसभा में विशुद्ध रूप से कुल 44 लाख 35,111 वोटर्स रह गए। इसमें 23 लाख 4,523 पुरुष वोटर्स, 21 लाख 30,509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं। इस प्रकार विश्लेषण से देखा जाए तो विधानसभा झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा 4 लाख 2 हजार 827 वोटर्स हैं, जबकि सबसे कम वोटर्स किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में मात्र 1 लाख 75 हजार 187 हैं। जयपुर जिले में 4 नवंबर को जब एसआईआर अभियान शुरू हुआ था, तब वोटर्स की संख्या 48 लाख 23 हजार 379 थी। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 1.48 लाख जोड़े इससे पहले निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया करने के बाद पिछले साल 16 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी की थी। तब जयपुर जिले की जारी ड्राफ्ट सूची में कुल 42 लाख 87 हजार 103 वोटर्स थे, लेकिन 16 दिसंबर से 19 जनवरी तक जिला निर्वाचन शाखा के पास 2 लाख से ज्यादा आपत्तियां आई। इनका निस्तारण करने के बाद 1 लाख 48 हजार 8 वोटर्स के नाम जोड़े गए।
यह भी देखें: गोविंद डोटासरा का दावा पड़ा भारी! 25 नहीं, 31.36 लाख वोटर्स के नाम कटे
ये है वोटर्स की संख्या
विधानसभा वोटर्स
किशनपोल 175187
सिविल लाइन्स 204012
झोटवाड़ा 402827
मालवीय नगर 195059
दूदू 253032
शाहपुरा 237304
फुलेरा 261883
आमेर 292617
जमवारामगढ़ 227822
हवामहल 241883
विद्याधर नगर 313614
बगरू 342356
आदर्श नगर 235248
सांगानेर 324750
बस्सी 237660
चौंमू 256792
चाकसू 233065
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






