Home » क्राइम » पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: लॉरेंस–गोदारा नेटवर्क पर बड़ी चोट, 19 जिलों में एक साथ रेड, 214 गिरफ्तार

पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: लॉरेंस–गोदारा नेटवर्क पर बड़ी चोट, 19 जिलों में एक साथ रेड, 214 गिरफ्तार

-भोर होते ही पुलिस का बड़ा प्रहार, पिस्टल से लेकर हेरोइन तक बरामद

जयपुर। राज्य में अपराध के नेटवर्क को तोड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक अभियान में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों का बड़ा खुलासा किया है। इस ताबड़तोड़ दबिशों के बीच 214 फरार और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने रविवार की सुबह 19 जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध हथियार, रंगदारी और गैंगवार में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ चलाई गई सर्जिकल स्ट्राइक में 1276 अपराधी निशाने पर थे, इनमें से 214 को गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और वाहन भी जब्त किए हैं, जो आपराधिक गतिविधियों इस्तेमाल हो रहे थे। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के सुपरविजन में चलाए गए इस ऑपरेशन की कमान डीजीपी आनंद श्रीवास्तव को सौंपी गई।

 

गैंगवार नेटवर्क पर बड़ा वार

एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन में एक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी बनाया गया। इन्होंने प्रदेशभर में एक साथ दबिश कर गैंगस्टरों की कमर तोड़ कर रख दी। डीजीपी शर्मा ने बताया कि उनके निशाने पर 1276 अपराधियों में से 383 अपराधी रोहित गोदारा और लॉरेंस गैंग से जुड़े थे। इसके अलावा 534 स्थानीय गैंग से, 359 इनामी व दूसरे अपराधों में संलिप्त अपराधी थे। प्रदेशभर में अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर नेटवर्क तोड़ने की कार्रवाई की। फिलहाल 428 गैंग सदस्यों से पूछताछ के आधार पर नोट और डोजियर तैयार किए गए ताकि आने वाले समय में इनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

 

46 अवैध हथियार बरामद, 30 मामले दर्ज

पुलिस को मौके से 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू और 6 छुरे बरामद हुए हैं। इस पर आर्म्स एक्ट के तहत 30 मामले दर्ज किए हैं।

 

यह भी देखें: पैरोल पर छूटा इनामी उम्रकैदी 8 साल रहा फरार, पुलिस ने गैस डिलीवरी बॉय बनकर उदयपुर से दबोचा

 

इतनी मिली नशे की खेप

-1.166 किलो हेरोइन

-8.544 ग्राम स्मैक

-5.29 ग्राम एमडी

-300 ग्राम अफीम

-14.792 किलो गांजा

-26.08 किलो डोडा पोस्त

-8,153 अफीम के पौधे झुंझुनू में जब्त

 

214 फरार-अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने कुल 214 फरार और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसमें 11 इनामी अपराधी, 157 वारंटी और 46 अन्य वांछित शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों से 32 वाहन और 19 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सबूत के तौर पर जब्त किए गए हैं।

हनुमानगढ़-चूरू में बड़ी कामयाबी

हनुमानगढ़ में नाकाबंदी के दौरान पंजाब की बंबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार किए गए। उनके पास से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद हुईं। ये हथियार इंदौर से पंजाब सप्लाई किए जाने थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते हथियारों की सप्लाई के काम को नाकाम कर दिया गया। चूरू में हार्डकोर अपराधी सुरेश सेन के ठिकाने से भी भारी मात्रा में अवैध शराब, 12 बैंक कार्ड, पासबुक-चेकबुक और 5.30 लाख रुपए नकद बरामद किए। वहीं विदेश में बैठे महेंद्र डेलाना गिरोह के सदस्य धनराज उर्फ धन्ना को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

 

रेंजवार कार्रवाई का असर

जयपुर रेंज

जयपुर, सीकर, झुंझुनू और कोटपूतली-बहरोड़ में दबिश।

जयपुर: 142 अपराधी चिन्हित, 62 डोजियर तैयार

झुंझुनू: 8,153 अफीम पौधे बरामद

सीकर: 95 बदमाश चिन्हित

कोटपूतली-बहरोड़: 68 बदमाश चिन्हित, 2 वाहन जब्त

बीकानेर रेंज

बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में कार्रवाई।

बीकानेर: 62 किलो 155 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

श्रीगंगानगर: 1.13 किलो हेरोइन, 11.87 किलो पोस्त, 200 ग्राम अफीम जब्त

चूरू: 5 इनामी अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर रेंज

जोधपुर शहर-ग्रामीण और फलोदी में दबिश।

-14 किलो 210 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

-6 इनामी अपराधी गिरफ्तार

अजमेर रेंज

अजमेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन में कार्रवाई।

-14.215 किलो गांजा बरामद

-7 इनामी अपराधी गिरफ्तार

कोटा रेंज

-119 अपराधी चिन्हित-

-17 आर्म्स एक्ट प्रकरण

-556 ग्राम गांजा, 1.44 ग्राम स्मैक जब्त

-10 इनामी अपराधी गिरफ्तार

 

अपराध जगत में हड़कंप

प्रदेश के 19 जिलों में एक साथ की गई इस कार्रवाई से अपराध के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस का दावा है कि “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। राजस्थान पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर यह बता दिया है कि गैंगस्टर, रंगदारी और अवैध हथियार-ड्रग्स के कारोबार पर अब सीधा वार होगा।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x